Huawei ने 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Enjoy 70, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Huawei Enjoy 70 को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है

Huawei ने 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Enjoy 70, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें Enjoy X बटन है जो अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले नौ एप्लिकेशंस को एक जगह लाता है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन इस वर्ष मार्च में पेश की गई Huawei P60 सीरीज के समान है
  • यह स्क्रीन रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने Enjoy 70 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका डिजाइन  इस वर्ष मार्च में पेश की गई Huawei P60 सीरीज के समान है। इस सीरीज में P60, P60 Pro और P60 Art शामिल थे। Enjoy 70 में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Enjoy X बटन है जो सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली नौ एप्लिकेशंस को एक जगह लाता है और इसे यूजर अपनी पसंद से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इनके प्राइस क्रमशः CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) और CNY 1,399 (लगभग 16,300 रुपये) हैं। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Snowy White, Emerald Green और Obsidian Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके लिए ऑर्डर देने वाले शुरुआती 500 कस्टमर्स को मुफ्त Huawei AI Speaker 2e दिया जाएगा। 

Huawei Enjoy 70 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें कंपनी का Kirin 710A SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, और LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, GLONASS, QZSS, NFC और USB Type  C पोर्ट के विकल्प हैं। 

यह स्क्रीन रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें दायें कोने पर कस्टमाइज किया जा सकने वाला X बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका साइज 168.3 mm x 77.7 mm x 8.93 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में Huawei के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इससे Samsung जैसी कुछ बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसHarmonyOS 4
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »