Honor का GT Pro अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

GT Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है

Honor का GT Pro अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है

ख़ास बातें
  • GT Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन को 23 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का GT Pro जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का Tablet GT भी पेश किया जाएगा। GT Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मिडल फ्रेम मेटल का होगा। इसमें 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिलेगा। 

Honor ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 23 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने GT Pro के लिए प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। इसे तीन कलर्स - Burning Speed Gold, Ice Crystal और Phantom Black में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें चार कैमरा और एक LED फ्लैश है। इसमें 144 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

GT Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले वर्ष दिसंबर में Honor ने GT को चीन में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,664 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसकी 5,300 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Honor ने नई Power सीरीज में एक स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसमें 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। हाल ही में  Honor ने Play 60 और Play 60m को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में समान हार्डवेयर है, लेकिन कलर्स के ऑप्शन में अंतर है। Play 60 और Play 60m में 6.61 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर कार्य करते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 5V/3A वायर्ड चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग मोड को सपोर्ट करती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड MagicOS 9.0
रिज़ॉल्यूशन1200x2664 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »