Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

Oppo Find X10 Pro Max के भारतीय वेरिएंट में 8000mAh की बैटरी लगी है।

Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo India

Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक AMOLED पैनल है।

ख़ास बातें
  • फोन में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है।
  • इसमें 12GB की रैम, और 512GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल रिलीज की तर्ज पर भारत में भी सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया है। Oppo Find X10 Pro Max इस सीरीज का फ्लैगशिप वेरिएंट है। 200MP का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है। आइए जानते हैं Oppo Find X10 Pro Max की भारत में कीमत, और सभी खास फीचर्स

Oppo Find X10 Pro Max Price in India

Oppo Find X10 Pro Max की भारत में कीमत ₹1,99,999 बताई गई है जिसमें फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट आता है। पुरानी सीरीज से यह मॉडल 30 हजार रुपये महंगी कीमत में आया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Oppo India पर लिस्ट किया गया है। 

Oppo Find X10 Pro Max Specifications

Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक AMOLED पैनल है। इसमें 2772x1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB की रैम, और 512GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन ColorOS 17 पर रन करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 200MP के तीन कैमरा रियर में मौजूद हैं। मेन कैमरा 200MP का वाइड एंगल सेंसर से लैस है। इसमें OIS फीचर है। साथ में अल्ट्रावाइड के तौर पर 200MP का दूसरा सेंसर लगा हुआ है। तीसरे कैमरा के तौर पर फोन में 200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस भी है जो OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, और 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max में 8000mAh की बैटरी लगी है। साथ में कंपनी ने 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह फोन 50W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.2, USB Type-C 3.2 Gen 1, NFC, eSIM, IR blaster जैसे फीचर्स हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है जो डिस्प्ले में मौजूद है। फोन की मोटाई 8.4mm बताई गई है। यह वजन में 233 ग्राम का है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600 Pro
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता8,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »