Honor Magic 6 Series, Honor Magic V2 का MWC में 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Magic 6 और Honor Magic 6 Pro को चीन में पेश किया था। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं

Honor Magic 6 Series, Honor Magic V2 का MWC में 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Magic 6 और Magic 6 Pro को चीन में पेश किया था
  • इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर है
  • इनमें LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की  Magic 6 सीरीज और Magic V2 का मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Magic 6 और Honor Magic 6 Pro को चीन में पेश किया था। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। 

Honor Magic V2 RSR एक Porsche डिजाइन ब्रांड वाला Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन का वर्जन है। Huawei की इस पूर्व सब्सिडियरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor Magic 6, Magic 6 Pro और Magic V2 RSR को MWC में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से दिए गए पोस्टर में 'डिस्कवर द मैजिक' टैगलाइन दी गई है। कंपनी ने Magic 6 series और Magic V2 RSR को इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया था। Honor Magic 6 के 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 50,000 रुपये) है। Honor Magic 6 Pro के 12 GB + 256 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 5,699 (लगभग 65,000 रुपये) का है। 

इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इनमें LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Honor Magic 6 Pro में 180 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर और Magic 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Honor Magic 6 में 5,450 mAh और Magic 6 Pro में 5,600 mAh की बैटरी दी गई है। 

हाल ही में कंपनी ने X50i+ को लॉन्च किया था। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश की गई X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। Honor X50i+ के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 18,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,900 रुपये) है। यह Cloud Water Blue, Ink Jade Green, Liquid Pink और Fantasy Night Black कलर्स में उपलब्ध है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »