• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन ‘Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन’ लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन ‘Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन’ लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Magic V2 RSR Porsche Design : कैमरा मॉड्यूल को इस तरह तैयार किया गया है कि उसे देखकर पोर्श कार की याद आए।

Honor का नया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन ‘Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन’ लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Honor

फोन को अनफोल्‍ड करने पर 7.92 इंच की फ्लैक्‍सिबल OLED स्‍क्रीन मिलती है, जिसका रेजॉलूशन 2344×2156 पिक्‍सल है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic V2 RSR Porsche Design में बड़ा बदलाव डिजाइन का है
  • इसकी प्रेरणा पोर्श कार से ली गई है
  • ऑनर के नए स्‍मार्टफोन को आज से खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड Honor ने कल चीन में Magic 6 और Magic 6 Pro डिवाइसेज को लॉन्‍च किया था। कंपनी ने उसके फोल्‍डेबल फोन Honor Magic V2 को भी नए डिजाइन में पेश कर दिया है। इसकी प्रेरणा पोर्श कार से ली गई है और नए मॉडल को ‘Honor Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन' कहा गया है। फ‍िलहाल यह फोल्‍डेबल फोन सिर्फ चीन में आया है और आज से खरीदा जा सकेगा।  
 

Honor Magic V2 RSR Porsche Design Specifications 

Honor Magic V2 काफी वक्‍त से मार्केट में मौजूद है। नए Honor Magic V2 RSR Porsche Design में बड़ा बदलाव डिजाइन का है। कैमरा मॉड्यूल को इस तरह तैयार किया गया है कि उसे देखकर पोर्श कार की याद आए। फोन को मजबूत बनाने के लिए ऑनर ने डिवाइस में सिलिकॉन नाइट्रेड की कोटिंग की है साथ ही नैनो माइक्रोक्रिस्‍टेलाइन ग्‍लास टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल किया है। 

फोन को अनफोल्‍ड करने पर 7.92 इंच की फ्लैक्‍सिबल OLED स्‍क्रीन मिलती है, जिसका रेजॉलूशन 2344×2156 पिक्‍सल है। डिवाइस को फोल्‍ड करने पर बाहर की तरफ भी 6.43 का ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दोनों डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Honor Magic V2 RSR Porsche Design में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 ली‍डिंग एडिशन प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 16 जीबी रैम दी गई है। स्‍टाेरेज 1 टीबी है। 

नए ऑनर फोल्‍ड फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। उसके साथ 20 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिए गए हैं। सेल्‍फी के‍ लिए 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा इस फोन में है। 

Honor Magic V2 RSR Porsche Design में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह 66 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Honor Magic V2 RSR Porsche Design को 15999 युआन में लॉन्‍च किया गया है। जो भारतीय रुपये में करीब 1 लाख 90 हजार का बैठता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »