• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 6 Pro होगा 180MP कैमरा, 120Hz LTPO डिस्प्ले के साथ 2 अगस्त को लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor Magic 6 Pro होगा 180MP कैमरा, 120Hz LTPO डिस्प्ले के साथ 2 अगस्त को लॉन्च, जानें सबकुछ

डिस्प्ले में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा।

Honor Magic 6 Pro होगा 180MP कैमरा, 120Hz LTPO डिस्प्ले के साथ 2 अगस्त को लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor Magic 6 Pro फोन को भारत में कंपनी 2 अगस्त को पेश करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
  • इसमें 180 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
  • फोन में 6.8 इंच का LTPO डिस्प्ले होगा।
विज्ञापन
Honor Magic 6 Pro फोन को भारत में कंपनी 2 अगस्त को पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को चीन में साल की शुरुआत में पेश किया था। अब कंपनी फोन को विशेष रूप से भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम जानकारी सामने आई है जिसे कंपनी ने रिवील किया है। कैमरा फीचर्स देखकर कहा जा सकता है कि फोन फोटोग्राफी का बेहतरीन एक्सपीरियंस डिलीवर करने के इरादे से डिजाइन किया गया है। आइए डिटेल में जानते हैं इसके कैमरा फीचर्स के बारे में।  

Honor Magic 6 Pro में कंपनी ने कैमरा सिस्टम पर खास फोकस किया है। इस फोन में AI पावर्ड नेक्स्ट जेनरेशन फाल्कन कैमरा सिस्टम (Next-Gen Falcon Camera System) दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें सुपर डाइनेमिक फाल्कन कैमरा H9000 HDR सेंसर लगा है। इसमें 180 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड व मैक्रो कैमरा है। मेन कैमरा की खास बात है इसका इंडस्ट्री का पहला 1/1.3 इंच का सेंसर। यह HDR सेंसर है जो डाइनेमिक रेंज को 800 प्रतिशत तक इम्प्रूव कर सकता है। 

इस सेंसर की खासियत यह भी है कि बहुत अधिक रोशनी वाली जगहों पर भी यह लाइट को बैलेंस कर सकता है और डिटेल्स बेहतर लेकर आता है। Honor Magic 6 Pro में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आने वाला है जिसमें f/2.0 अपर्चर का वाइड एंगल लेंस है, इसमें 3D डेप्थ सेंसर है जो 30 FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है, और 30/60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। 

इतना ही नहीं, इस फोन में स्पोर्ट्स फोटोग्राफी भी की जा सकती है जिसके लिए इसमें AI आधारित एडवांस मोशन सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। हाई स्पीड एक्शन को भी यह सटीकता से कैप्चर कर सकता है। इसका 180MP का टेलीफोटो कैमरा दूर की वस्तुओं को भी बढ़िया डिटेल्स के साथ कैप्चर कर सकेगा। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने बेहतरीन अनुभव देने का दावा किया है जिसके लिए इसमें f/2.6 वाइड अपर्चर दिया गया है। 

कैमरा में इन-सेंसर जूम तकनीक दी गई है जो कई तरह के जूम लेवल सपोर्ट करती है। इसमें 2.5X से लेकर 100X तक डिजिटल जूम दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.8 इंच का LTPO डिस्प्ले होगा जिसमें 2800 x1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट होगा। इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। 

डिस्प्ले में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी डिस्प्ले में मिलने वाला है। इस डिवाइस में IP68 रेटिंग भी दी गई है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Magic 6 Pro में कंपनी डिस्प्ले और कैमरा के मामले में धांसू फीचर्स देने जा रही है। इसे कंपनी फोटोग्राफी सेंट्रिक फोन के तौर पर पेश करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन खरीदने वाले यूजर्स को यह फोन लुभा सकता है। फोन 2 अगस्त यानी कल लॉन्च होने वाला है। किस प्राइस रेंज में कंपनी इसे पेश करती है, यह रोचक बात होगी। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »