Honor सेलः Honor 8 Pro और Honor 6X पर मिल रही है छूट

हुवावे ने जानकारी दी है कि नह भारत में अपनी वार्षिक सेल हॉनर गाला आयोजित कर रही है। यह सेल 7 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। सेल का फायदा इच्छुक ग्राहक हॉनर की अपनी वेबसाइट के अलावा अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट से उठा सकते हैं।

Honor सेलः Honor 8 Pro और Honor 6X पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • वार्षिक सेल हॉनर गाला आयोजित कर रही है कंपनी
  • यह सेल 7 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी
  • Honor 8 Pro और Honor 6X जैसे लोकप्रिय हैंडसेट सस्ते में उपलब्ध कराए गए
विज्ञापन
हुवावे ने जानकारी दी है कि नह भारत में अपनी वार्षिक सेल हॉनर गाला आयोजित कर रही है। यह सेल 7 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। सेल का फायदा इच्छुक ग्राहक हॉनर की अपनी वेबसाइट के अलावा अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट से उठा सकते हैं। सेल में इस चीनी कंपनी के Honor 8 Pro और Honor 6X जैसे लोकप्रिय हैंडसेट सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं।

जुलाई महीने में भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किए गए हॉनर 8 प्रो को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। वहीं, हॉनर 6एक्स के दोनों वेरिएंट के दाम में सीमित समय के लिए 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है। हॉनर 6एक्स का 32 जीबी वेरिएंट अभी 11,999 रुपये में उपलब्ध है और 64 जीबी वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट को भारत में सबसे पहले जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था।

हॉनर 8 प्रो और हॉनर 6एक्स के अलावा आधिकारिक हॉनर की ऑनलाइन वेबसाइट पर हॉनर पावर बैंक पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट से 8 इंच वाले हॉनर टैबलेट को 1,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट 10,999 रुपये में मिलेगा।

वहीं, ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के पास ट्रिपल ज़ीरो ईएमआई का ऑफर होगा। हॉनर 8 लाइट और हॉली 4 प्लस के साथ ज़ीरो डाउन पेमेंट, ज़ीरो पर्सेंट और ज़ीरो प्रोसेसिंग फी का ऑफर होगा। यह ऑफर बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ उपलब्ध है।

दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट ने सैमसंग मोबाइल फेस्ट का आयोजन किया है जिसके तहत सैमसंग के स्मार्टफोन पर सीमित समय के लिए छूट मिल रही है। 6 नवंबर से  शुरू हुआ यह फेस्ट 8 नवंबर तक चलेगा। ई-कॉमर्स रिलेटर लोकप्रिय मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और गैलेक्सी सी9 प्रो समेत कई हैंडसेट पर शानदार ऑफर दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Honor 6X, Honor 8 Pro, Honor Gala Sale, Huawei, Mobiles, Tablets
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »