• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 8 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और डुअल कैमरा

Honor 8 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और डुअल कैमरा

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। हॉनर का यह फोन 10 जुलाई शाम 6 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए लिए उपलब्ध होगा।

Honor 8 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और डुअल कैमरा
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 प्रो की कीमत 29,999 रुपये है
  • फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व डुअल कैमरा सेटअप है
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने पिछले महीने ही फोन को भारत में पेश किया था। फोन की ख़ासियत की बात करें तो Honor 8 Pro में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए गूगल कार्डबोर्ड रीडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हॉनर 8 प्रो नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
 

भारत में हॉनर 8 प्रो की कीमत व उपलब्धता

हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत के साथ फोन की टक्कर 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वनप्लस 5 से होगी। वनप्लस 5 की कीमत 32,999 रुपये है। इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप है।

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में हॉनर 8 प्रो के लॉन्च ऑफर की भी जानकारी दी। हॉनर 8 प्रो अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए 10 जुलाई से प्राइम डे सेल में मिलेगा। प्राइम डे सेल में हॉनर 8 को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वहीं नॉन-अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए यह स्मार्टफोन 13 जुलाई से ओपन सेल में मिलेगा। हॉनर 8 प्रो को अमेज़न इंडिया से नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के तहत खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा वोडाफोन यूज़र को पांच महीने के लिए 45 जीबी डेटा का भी ऑफर है।
 
Honor
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन का रियर सपाट है यानी किसी तरह का कैमरा उभार नहीं है। भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 ऑक्टा--कोर जीपीयू है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 8 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एक इन्फ्रारेड सेंसर है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157 x 77.50 x 6.97 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »