Samsung Galaxy On Max, Galaxy On5 और C9 Pro समेत कई सैमसंग स्मार्टफोन पर छूट

अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है। फ्लिपकार्ट ने सैमसंग मोबाइल फेस्ट का आयोजन किया है जिसके तहत सैमसंग के स्मार्टफोन पर सीमित समय के लिए छूट मिल रही है। 6 नवंबर से शुरू हुआ यह फेस्ट 8 नवंबर तक चलेगा।

Samsung Galaxy On Max, Galaxy On5 और C9 Pro समेत कई सैमसंग स्मार्टफोन पर छूट
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर कई सैमसंग मोबाइल पर छूट मिल रही है
  • यह मोबाइल फेस्ट बुधवार तक चलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स 2,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है
विज्ञापन
अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो मौका अच्छा है। फ्लिपकार्ट ने सैमसंग मोबाइल फेस्ट का आयोजन किया है जिसके तहत सैमसंग के स्मार्टफोन पर सीमित समय के लिए छूट मिल रही है। 6 नवंबर से  शुरू हुआ यह फेस्ट 8 नवंबर तक चलेगा।

ई-कॉमर्स रिलेटर लोकप्रिय मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी ऑन5, गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और गैलेक्सी सी9 प्रो समेत कई हैंडसेट पर शानदार ऑफर दे रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स से शुरुआत करें तो मोबाइल फेस्ट के दौरान 2,000 रुपये की छूट के साथ फोन 14,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा 14,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन 2,500 रुपये की कटौती के साथ 6,490 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 को 1,500 रुपये की छूट के साथ 6,990 रुपये में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट फोन पर 6,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 4,000 रुपये की छूट के साथ 13,900 रुपये में मिल रहा है और 13,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी का 6 जीबी रैम वाला पहला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो भी 4,100 रुपये की छूट के साथ 29,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफऱ भी है। बजट रेंज की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो 1,000 रुपये की छूट के बाद 7,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिवाइस पर एक एक्सचेंज ऑफर भी है जिससे 7,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) 4,100 रुपये की छूट के साथ 9,790 रुपये में उपलब्ध है और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत में 16,010 रुपये में कटौती की गई है और फोन 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इच्छुक ग्राहक फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 25,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं।

प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ क्रमशः 57,900 रुपये और 64,900 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »