Honor 8X को 18 मार्च से मिलने लगेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Honor 8X को बीते साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट के उतारा गया था। यह प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।

Honor 8X को 18 मार्च से मिलने लगेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • हॉनर 8एक्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलने की उम्मीद
  • Honor 8X को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Honor 8X को डिजिटल बैलेंस फीचर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Honor 8X को बीते साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट के उतारा गया था। यह प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। लॉन्च के वक्त Honor 8X एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2.0 पर चलता है। अब Honor ने ऐलान किया है कि इस फोन को जल्द ही एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 मिलेगा।

चीनी ब्रांड Honor ने ऐलान किया है कि हॉनर 8एक्स के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट फेज़ के आधार पर रिलीज किया जाएगा। इसकी शुरुआत 18 मार्च से शुरू होगी। फेज़ के आधार पर अपडेट रोलआउट किया जाने का मतलब है कि मार्केट के हर Honor 8X हैंडसेट को एक साथ यह अपडेट नहीं मिलेगा। अपडेट हुआ EMUI 9.0 फर्मवेयर नए डिज़ाइन और नए फीचर के साथ आएगा जो एंड्रॉयड पाई के साथ आए हैं।

Honor 8X (रिव्यू) को डिजिटल बैलेंस फीचर दिए जाने की उम्मीद है। इसकी मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन हैबिट पर नज़र रख पाएंगे। Digital Balance की मदद से यूज़र अपने द्वारा स्मार्टफोन पर बिताए जा रहे समय पर नज़र रख पाएंगे। हमने इस फीचर को Honor View 20 के रिव्यू के दौरान इस्तेमाल किया था। हमारे हिसाब से यह बेहद ही काम का फीचर है।

EMUI 9 अपडेट के साथ हॉनर 8एक्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि Honor ने हॉनर डेज़ सेल के साथ ही एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में ऐलान किया। सेल में Honor 8X सस्ते दाम में उपलब्ध है।

सेल में Honor 8X को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस तरह से फोन अपनी लॉन्च कीमत से 1,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध है। Honor 8X हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 3,750 एमएएच बैटरी और 6.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 8X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »