Honor 8 Pro को भारत में मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Honor 8 Pro: हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने लगा है।

Honor 8 Pro को भारत में मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

Honor 8 Pro: हॉनर 8 प्रो को भारत में मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • Honor 8 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट का फाइल साइज़ है 3.49 जीबी है
  • मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • Honor 8 Pro को मिलेंगे हुवावे शेयर 3.0, AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन जैसे फीचर्स
विज्ञापन
Honor 8 Pro स्मार्टफोन यूज़र्स को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने लगा है। हॉनर 8 प्रो के लिए अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है। यह अपडेट मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। याद करा दें कि हॉनर 8 प्रो (Honor 8 Pro) को 2017 में लॉन्च किया गया था और इसे एंड्रॉयड नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारा गया था। Honor 8 Pro की कुछ अहम खासयितों की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे, 4,000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम है।

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर (Honor) ने हॉनर 8 प्रो (Honor 8 Pro) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने की घोषणा भारतीय फोरम पर की है। Honor 8 Pro को भारत में मिले अपडेट का फर्मवेयर वर्जन 9.0.1.163(C675E6R1P5) है। हॉनर 8 प्रो को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 3.49 जीबी है।

जो यूज़र बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं उनके लिए अपडेट का फाइल साइज़ 343 एमबी है। Honor 8 Pro को मिले अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings >About Phone >System Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

चेंजलॉग से पता चला है कि Honor 8 Pro को नया इंटरफेस, नेचुरल साउंड सिस्टम, सरल सेटिंग्स मेन्यू, एआई ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, एआर स्कैनिंग के जरिए स्मार्ट शॉपिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अपडेट हुवावे शेयर 3.0 के साथ आ रहा है जो फोन, कंप्यूटर और प्रिंटर के बीच फाइल ट्रांसफर स्पीड को इंप्रूव करेगा।

पॉपुलर ऐप्स तेज़ी से खुलेंगे और इसके अलावा अब यह फोन वीओएलटीई सपोर्ट करेगा। अगर आप नॉन-बीटा यूज़र हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें। अपडेट डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में अपडेट पैकेज़ के लिए उपयुक्त जगह है या नहीं। स्टोरेज स्पेस की जांच के लिए सिस्टम Settings >Storage में जाएं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Display saturation can’t be changed
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 960
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8 Pro, Android Pie, Honor
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »