Honor 7X भारत में 5 दिसंबर को होगा लॉन्च

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को पुष्टि कर दी कि कंपनी भारत में 5 दिसंबर को हॉनर 7एक्स समार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में एक मीडिया इवेंट में लॉन्च किया गया था और भारतीय बाज़ार के लिए हाल ही में इसे 'बेहद किफ़ायती दाम' के टैग के साथ लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 18:27 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर इंडिया ने हॉनर 7एक्स के लॉन्च की पुष्टि कर दी है
  • नया हॉनर स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • हुवावे 5 दिसंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को पुष्टि कर दी कि कंपनी भारत में 5 दिसंबर को हॉनर 7एक्स समार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में एक मीडिया इवेंट में लॉन्च किया गया था और भारतीय बाज़ार के लिए हाल ही में इसे 'बेहद किफ़ायती दाम' के टैग के साथ लॉन्च किया गया। Honor 7X की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर होगी। फोन को लॉन्च के बाद 7 दिसंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

हॉनर इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर लॉन्च शेड्यूल का खुलासा किया गया है। आधिकारिक अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, हुवावे लंदन में 5 दिसंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है जहां हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन के साथ हॉनर वी10 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को भारत में हॉनर इंडिया के फेसबुक पेज पर 5 दिसंबर को रात 8 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, अमेज़न इंडिया की एक लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि हॉनर 7एक्स की बिक्री 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने इसी महीने सेल के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना शुरू कर दिए थे।
Advertisement

याद दिला दें कि हॉनर 7एक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनीबॉडी मेटल का बना है। डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

भारत में अभी हॉनर 7एक्स की कीमतों की जानकारी मिलना बाकी है। बहरहाल, हॉनर 7एक्स के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) में मिलता है। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Honor, Honor 7X, Honor 7X in India, Huawei, India, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.