Honor V10 स्मार्टफोन 28 नवंबर को होगा लॉन्च

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड मार्केट में नया वी10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हॉनर ने अपने वीबो अकाउंट के ज़रिए एक टीज़र जारी किया जिसमें चीन में 28 नवंबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है।

Honor V10 स्मार्टफोन 28 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • टीज़र इमेज से साफ है कि हॉनर वी10 में डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा
  • हैंडसेट की बैटरी 4000 एमएएच की होगी
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड मार्केट में नया वी10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हॉनर ने अपने वीबो अकाउंट के ज़रिए एक टीज़र जारी किया जिसमें चीन में 28 नवंबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है।

टीज़र इमेज से साफ है कि हॉनर वी10 में डुअल कैमरा सेटअप होगा। हुवावे मेट10 प्रो की तरह इस फोन का डुअल कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आएगा। ये भी पता चला है कि हॉनर का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। हैंडसेट की बैटरी 4000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 
honor

खबर तो यह भी है कि हॉनर वी10 को चीन में लॉन्च करने के एक हफ्ते बाद हुवावे यूरोपीय मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी 5 दिसंबर को लंदन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां पर नए हैंडसेट से पर्दा उठाया जाएगा।

जीएसएमअरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉनर वी10 अक्टूबर में लॉन्च किए गए हुवावे मेट 10 प्रो का कमज़ोर वेरिएंट होगा। स्मार्टफोन में बेहद ही पतले बेज़ल वाले 6 इंच का डिस्प्ले और किरिन 970 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के साथ 20 मेगापिक्सल का रियर होगा। फोन में इनहांस्ड पोर्ट्रेट मोड दिए जाने की उम्मीद है।

हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट को सही माना जाए तो हॉनर वी10 की बिक्री चीन में 3,000 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) में होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Honor, Honor V10 price, Huawei, Huawei V10, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »