दो रियर कैमरे वाला Honor 7X अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपना 7एक्स स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया था। इसी महीने कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में हॉनर 7एक्स को दिसंबर में अविश्वनीय कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अब पुष्टि हो गई है कि हॉनर 7एक्स भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा।

दो रियर कैमरे वाला Honor 7X अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • हॉनर 7एक्स में दो रियर कैमरे हैं
  • फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर तक कराए जा सकते हैं
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपना 7एक्स स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया था। इसी महीने कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में हॉनर 7एक्स को दिसंबर में अविश्वनीय कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अब पुष्टि हो गई है कि हॉनर 7एक्स भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा था कि Honor 7X को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि फोन ऑनलाइन मिलेगा दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

अमेज़न इंडिया ने हॉनर 7एक्स के लिए एक अलग पेज बना दिया है। जहां पर स्मार्टफोन से जुड़ी हर अपडेट के लिए इच्छुक यूज़र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहकों के पास आकर्षक उपहार जीतने का मौका होगा। रजिस्ट्रेशन 27 दिसंबर तक कराए जा सकते हैं। विजेता की घोषणा 8 जनवरी को की जाएगी। अभी अमेज़न इंडिया या हॉनर की तरफ़ से लॉन्च की तारीख़ से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि जल्द कंपनी इस बारे में कोई खुलासा करेगी।

याद दिला दें कि हॉनर 7एक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनीबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »