• होम
  • एंड्रॉयड
  • ख़बरें
  • Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल

Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल

Android 17 Beta 1 का अपडेट अभी Pixel 6 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन डिवाइसेज को दिया जा रहा है।

Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल

Photo Credit: Androidpolice

Google ने Android 17 Beta 1 का रोलआउट शुरू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Android 17 Beta 1 का रोलआउट शुरू कर दिया है।
  • अपडेट अभी Pixel 6 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन डिवाइसेज में।
  • Pixel 6 से लेकर Pixel 10 Pro Fold तक को मिल रहा अपडेट।
विज्ञापन

Android 17 का रोलआउट अब करीब आ गया है। कंपनी ने Android 17 Beta 1 का रोलआउट शुरू कर दिया है। जिसके बाद Android 17 ऑफिशियल वर्जन भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नए एंड्रॉयड अपग्रेड में कंपनी ने प्राइवेसी, सिक्योरिटी, और परफॉर्मेंस में कई सुधार किए हैं। वहीं, काफी कुछ बदल भी गया है। Android 17 Beta 1 का अपडेट अभी Pixel 6 और उससे ऊपर के स्मार्टफोन डिवाइसेज को दिया जा रहा है। कैसे करें Android 17 Beta 1 को इंस्टॉल, क्या हैं नए बदलाव, आइए विस्तार से जानते हैं। 

Android 17 Beta 1 Roll Out

Android 17 Beta 1 का रोलआउट कंपनी ने शुरू कर दिया है। Google Pixel स्मार्टफोन्स (via) में यह नया एंड्रॉयड वर्जन मिलना शुरू हो गया है। जल्द ही यह अन्य ब्रांड के डिवाइसेज में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल इसे Pixel 6 और उससे ऊपर के डिवाइसेज के लिए शुरू किया गया है। यानी आपके पास Pixel 6 से लेकर Pixel 10 Pro Fold तक कोई भी पिक्सल मोबाइल डिवाइस है तो आप इसे अनुभव करके देख सकते हैं। 

How to install Android 17 Beta 1

Android 17 Beta 1 को इंस्टॉल करने के लिए आपके पास Pixel 6 या उससे ऊपर का कोई डिवाइस होना जरूरी है। 

  • सबसे पहले फोन में Settings में जाएँ। 
  • यहां System में जाकर Software Updates को चुनें। 
  • इसके बाद System Updates पर टैप करें।

अगर आप बीटा प्रोग्राम के योग्य यूजर हैं तो आपके पास यह अपडेट नोटिफिकेशन पहले से ही आ चुका होगा। अगर नहीं, तो आप google.com/android/beta वेबसाइट लिंक पर जा सकते हैं और Opt in को चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि आपने उसी गूगल अकाउंट से वेबसाइट पर लॉगिन किया है। “Opt in” को चुनने के बाद आप अपने गूगल पिक्सल फोन पर Android 17 Beta 1 को इंस्टॉल कर सकते हैं। 

Android 17 Beta 1 Features

Android 17 Beta 1 खासतौर पर डेवलपर्स के लिए बनाया गया है। नए एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर के मेन फीचर्स इस प्रकार हैं-
Large Screen Adaptivity- नए वर्जन में बड़े डिवाइसेज जैसे फोल्डेबल फोन या टैबलेट में फुल स्क्रीन का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। रीसाइजिंग यहां नहीं चुनी जा सकेगी। 
Dynamic Camera Sessions- कैमरा ऐप के फंक्शन एडवांस हो गए हैं और अब फोटो से वीडियो मोड में आसानी से जाया जा सकेगा। स्विच करने के लिए सेशन दोबारा शुरू नहीं करना होगा। 
Performance- नए वर्जन में जनरेशनल गार्बेज कलेक्शन जोड़ा गया है जिससे सीपीयू का इस्तेमाल कम होगा और ऐप ज्यादा बेहतर तरीके से चल सकेंगे। यानी अब ज्यादा स्मूद यूजर अनुभव मिलने वाला है। 
VVC Video- वर्सेटाइल वीडियो कोडिंग (VVC) सपोर्ट यहां जोड़ा गया है जिससे हाई क्वालिटी वीडियो भी कम डेटा में चल सकेगा। 
Companion Device Support- नए वर्जन में साथी डिवाइसेज जैसे मेडिकल और फिटनेस ट्रैकर्स के लिए नए प्रोफाइल जुड़े हैं जिससे गैजेट्स को फोन से कनेक्ट करना ज्यादा स्मूद और आसान होगा। 
Audio- नया एंड्रॉयड साउंड को बेहतर मैनेज करेगा जिसके लिए इसमें लाउडनेस मैनेजमेंट API दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »