Honor 600 सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। सीरीज में हॉनर के दो नए मॉडल आए हैं जिसमें Honor 600, Honor 600 Pro को शामिल किया गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन है और धांसू कैमरा टेक्नोलॉजी का दावा कंपनी ने किया है। दोनों मॉडल्स को एक ही लुक और कलर दिया गया है।
हाल ही में Honor 600 और Honor 600 Pro का डिजाइन लीक हुआ था। इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। Honor 600 और Honor 600 Pro में 6.57 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Honor 600 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कैमरा, बैटरी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। Honor 600 सीरीज में कंपनी 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दे सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Honor 600 स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। फोन में 9000mAh की भारी भरकम बैटरी कैपिसिटी मिलने की बात सामने आई है। फोन में 6.57 इंच का LTPS 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Honor 600 Lite को सिंगल-कोर टेस्ट में 994 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,023 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन 8 GB का RAM हो सकता है। इससे पहले Honor 600 Lite की थाईलैंड के NBTC के अलावा TDRA और GCF जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, eSIM और NFC के विकल्प हो सकते हैं।
चीन में Honor 200 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये), जबकि 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,800 रुपये) रखी गई है।