बजट में स्मार्टफोन के कुछ पार्ट्स पर हटा इम्पोर्ट टैक्स, Apple, Xiaomi को होगा फायदा

IT मिनिस्ट्री ने चेतावनी दी थी कि अगर टैरिफ को नहीं घटाया जाता तो स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी बढ़ सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • इससे देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जा सकेगा
  • एपल की मैन्युफेक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है
  • पिछले चार वर्षों में एपल ने देश में लगभग 1,75,000 रोजार के अवसर बनाए हैं

पिछले वर्ष रेवेन्यू के लिहाज से स्मार्टफोन के मार्केट में एपल की लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

इस वर्ष के बजट में स्मार्टफोन के कुछ पार्ट्स पर केंद्र सरकार ने इम्पोर्ट टैक्स को हटा दिया था। इससे देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जा सकेगा। इससे अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और चीन की Xiaomi जैसी कंपनियों को फायदा मिलेगा। देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग पिछले छह वर्षों में दोगुनी से अधिक बढ़कर पिछले वर्ष लगभग 115 अरब डॉलर की थी। 

देश में पिछले वर्ष रेवेन्यू के लिहाज से स्मार्टफोन के मार्केट में एपल की सबसे अधिक लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung लगभग 22 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ थी। बजट में स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, कैमरा मॉड्यूल्स के हिस्से और USB केबल्स पर 2.5 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैक्स को हटा दिया गया है। पिछले महीने की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने वाले Donald Trump ने टैरिफ को बढ़ाने की चेतावनी दी है। स्मार्टफोन्स के पार्ट्स पर इम्पोर्ट टैक्स को हटाने से भारत को इंटरनेशनल ट्रेड में अपनी स्थिति मजबूत करने में आसानी होगी। 

अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए ट्रंप की अगुवाई वाली सरकार ने टैरिफ बढ़ाने के साथ ही अन्य उपाय करने की तैयारी की है। भारत की IT मिनिस्ट्री ने चेतावनी दी थी कि अगर टैरिफ को नहीं घटाया जाता तो स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। एपल की मैन्युफेक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में कंपनी ने देश में लगभग 1,75,000 रोजगार के अवसर बनाए हैं। देश में एपल के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अप्रैल से अक्टूबर के बीच 10 अरब डॉलर (लगभग 84,000 करोड़ रुपये) की थी। 

हालांकि, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में एपल की 10 अरब डॉलर की FoB मैन्युफैक्चरिंग में एकाउंट सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और मार्जिन को शामिल होने पर यह वैल्यू लगभग 15 अरब डॉलर की होती है। इस कुल वैल्यू में आईफोन्स के एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी लगभग सात अरब डॉलर की है। कंपनी के वायरलेस ईयरफोन AirPods की भारत में जल्द असेंबलिंग शुरू हो सकती है। यह एपल की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना में एक बड़ा कदम होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.