गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 12:12 IST
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर लीक हो गई है
  • इतस्वीर में नए ऑनस्क्रीन होम बटन, नए इंटरफेस देखा जा सकते हैं
  • नए यूआई और गोल आइकन पिक्सल स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव तौर पर होंगे
गूगल के 4 अक्टूबर को होने वाले बहु-प्रतीक्षित इवेंट में कई नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। अब गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर लीक हो गई है।

वेंचरबीट ने गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दो गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में से यह छोटे स्क्रीन वाले फोन की तस्वीर है। इस तस्वीर में स्क्रीन को ऑन देखा जा सकता है। होम स्क्रीन पर नए ऑनस्क्रीन होम बटन और नए डिज़ाइन वाला इंटरफेस देखा जा सकता है। सबसे बड़ा बदलाव है नए यूआई में ऐप आइकन का गोल दिखना जिससे हैंडसेट को नया लुक मिलता है। इसके अलावा हमारा अनुमा है कि नए यूआई और गोल आइकन पिक्सल स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव तौर पर होंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले दूसरे स्मार्टफोन में ऐसा देखने को नहीं मिला था। याद दिला दें कि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है और इनमें कई नए फ़ीचर दिए जा सकते हैं।

हाल ही में सामने आए टियरडाउन से संकेत मिले थे कि नए आइकन से इंटरफेस में जैसे ऐप्पल के 3डी टच अतिरिक्त फ़ीचर जैसे हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले की जरूरत नहीं होगी। गूगल के फ्लैशिप स्मार्टफोन में आने वाले ये फ़ीचर 'ओपिनियनेटेड' बदलाव का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, पिक्सल लॉन्चर के जरिए इन फ़ीचर को दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी दिया जा सकता है। गूगल नाउ लॉन्चर की जगह अब इन फोन में पिक्सल लॉन्चर दिए जाने की उम्मीद है। नई लीक तस्वीर भी पहले लीक में सामने आ चुकी पिक्सल स्मार्टफोन की तस्वीर से मिलती है।

एंड्रॉयड पुलिस की खबर के अनुसार, नए पिक्सल स्मार्टफोन को 'वेरी सिल्वर और क्वाइट ब्लैक' कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

इससे पहले आई लीक और खबरों के मुताबिक, गूगल के 'सेलफिश' कोडनेम वाले पिक्सल स्मार्टफोन में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले (440 पीपीआई के साथ), एक क्वाड-कोर 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2770 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस हैंडसेट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व बॉटम स्पीकर मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट में हेडफोन जैक व ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी दी जा सकती है। कंपनी द्वारा गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को 'मर्लिन' कोडनेम से लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन को लेकर एक और नई जानकारी का पता चला है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफओन आईपी53 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस होंगे यानी ये पूरी तरह से वाटर-रेसिस्टेंस नहीं होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel, Google, Mobiles, Android, Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.