गूगल की अभी खुद स्मार्टफोन बनाने की योजना नहीं: सुंदर पिचाई

गूगल की अभी खुद स्मार्टफोन बनाने की योजना नहीं: सुंदर पिचाई
विज्ञापन
गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि कंपनी की खुद का स्मार्टफोन बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और वह अपने मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से गठजोड़ जारी रखेगी।

मीडिया रपटों के अनुसार पिचाई ने बुधवार को वोक्स मीडिया को एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना फोन बनाने के लिए अब भी ओईएम के साथ काम करने की है। नेक्सस (स्मार्टफोन) पर हम और अधिक प्रयास कर रहे हैं। आप देखेंगे कि हम नेक्सस के लिए और अधिक प्रयास कर रहे हैं।’


टेक क्रंच की रपट के अनुसार पिचाई ने कहा कि कंपनी भविष्य में नेक्सस फोन में एंड्रायड में ‘सुविचारित ढंग से और अधिक फीचर जोड़ेगी।’ उन्होंने कहा- एंड्रायड बहुत ही खुली हुई प्रणाली है, जरूरी नहीं है कि पूरी दुनिया में एक ही वैश्विक कंपनी हर मांग को पूरा करे। भारत व चीन में क्षेत्रीय कंपनियों के बहुत अच्छे उदाहरण हैं जो कि उन बाजारों की मांग को बहुत अच्छे ढंग से पूरा कर रहे हैं।

पिचाई ने ‘गूगल होम’, मैसेजिंग एप ‘एलो’ व वीडियो कालिंग ऐप ‘डुओ’ भी पेश किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Sundar pichai, smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »