Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास

Google अपने अगले किफायती A-सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास

Photo Credit: Google

Google Pixel 10a में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11a में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Google Pixel 11a में 4,870mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Google Pixel 11a में 8GB RAM मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Google अपने अगले किफायती A-सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कथित Pixel 11a (संभावित फोन) के बारे में लीक में खुलासा हुआ है, जिससे प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और कलर ऑप्शन का पता चला है। टिपस्टर के अनुसार, आगामी गूगल स्मार्टफोन में 6.3 इंच की 120Hz डिस्प्ले, कंपनी का Tensor G6 SoC चिपसेट और 4870mAh की बैटरी मिल सकती है। आइए Google Pixel 11a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11a कब होगा लॉन्च

पिछली रिपोर्ट्स में संकेत मिला था कि Pixel 11 लाइनअप अगस्त 2026 के आसपास पेश हो सकती है, लेकिन A सीरीज मॉडल मार्च 2027 के आसपास आधिकारिक तौर पर पेश होने की उम्मीद है। फिलहाल Google ने अभी तक लॉन्च की तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं कियाहै।

Google Pixel 11a Specifications (Expected)

टिपस्टर मिस्ट्री लीक्स ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। कथित फोन का इंटरनल कोडनेम 'Formosan' है और यह आगामी Tensor G6 चिपसेट से लैस होगा। जो शायद इसी फोन के साथ लॉन्च होगा। प्रोसेसर के साथ Google का Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिल सकता है जो कि पिछले मॉडल्स में दिया गया था।

Pixel 11a में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2250 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3,350 निट्स पीक ब्राइटनेस हो सकती है। ऐसा होने पर यह फोन पिछले Pixel A सीरीज फोन के मुकाबले ज्यादा ब्राइट होगा, क्योंकि Pixel 10a में 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले थी। Pixel 11a में सैमसंग के Exynos मॉडेम की जगह मीडियाटेक का M90 मॉडेम लगाया जा सकता है। इससे कनेक्टिविटी, नेटवर्क स्टेबिलिटी और थर्मल परफॉर्मेंस से संबंधित दिक्कतों को ठीक किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11a में एक नया फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर मिल सकता है, जिसे इंटरनली dokkaebi कहा जा रहा है। इससे सेल्फी और वीडियो कॉल में सुधार हो सकता है। फिलहाल रियर कैमरों के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। संभावना है कि Google मिड रेंज सेगमेंट में भी फ्लैगशिप कैमरा दे सकता है। Pixel 11a में 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। इसमें 4,870mAh की बैटरी दी जा सकती है। डिजाइन के मामले में Pixel 11a चार कलर ऑप्शन जैसे कि ऑब्सडियन (ब्लैक), ऑलिव (ग्रीन), फ्रॉस्ट (पर्पल) और फॉग (सिल्वर) में आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 11a Specifications, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »