अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान

अगर आपका फोन भी बहुत जल्दी हैंग होने लगता है या स्लो हो जाता है तो Google ने इसका समाधान कर दिया है।

अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान

Photo Credit: Androidpolice

नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 17 एक कमाल के फीचर के साथ आता है जिसमें अब ऐप के द्वारा मैमोरी के इस्तेमाल पर एक लिमिट लगा दी गई है।

ख़ास बातें
  • अब ऐप के द्वारा मैमोरी के इस्तेमाल पर होगी लिमिट
  • ज्यादा मैमोरी की खपत करने वाले ऐप के नहीं चलेगी मनमानी
  • Android 17 में प्रति ऐप मैमोरी लिमिट का नया फीचर आया
विज्ञापन

अगर आपका फोन भी बहुत जल्दी हैंग होने लगता है या स्लो हो जाता है तो Google ने इसका समाधान कर दिया है। नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 17 एक कमाल के फीचर के साथ आता है जिसमें अब ऐप के द्वारा मैमोरी के इस्तेमाल पर एक लिमिट लगा दी गई है। यानी अगर कोई ऐप ज्यादा मैमोरी की खपत कर रहा है तो उसे ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। ज्यादा मैमोरी की खपत करने वाले ऐप के कारण फोन स्लो हो जाता है, या हैंग कर सकता है। इसलिए नया फीचर फोन की परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। 

सिस्टम तय करेगा कौन सा ऐप कितनी मैमोरी लेगा
Google ने Android 17 में प्रति ऐप मैमोरी लिमिट का नया फीचर दे दिया है। एंड्रॉयड डेवलपर ब्लॉग के अनुसार, अब ऑपरेटिंग सिस्टम के पास यह कंट्रोल आ गया है कि कौन सा ऐप कितनी मैमोरी को इस्तेमाल करेगा। इसका सीधा सा मतलब यह है कि ज्यादा मैमोरी खाने वाले ऐप्स अब ऐसा नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से पूरा फोन ही स्लो हो जाए। इस फीचर को सबसे पहले कंपनी ने Pixel स्मार्टफोन्स पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इसे सभी एंड्रॉयड फोन्स पर रोलआउट किया जाएगा। फिर चाहे वह फोन 4GB रैम का हो, या 16GB रैम का। 

एंड्रॉयड में कोई ऐप जब रैम को इस्तेमाल करना शुरू करता है तो अब सिस्टम इसमें दखलअंदाजी कर सकता है। यह ऐप डेटा को कम्प्रेस कर सकता है ताकि ऐप कम रैम खपत में भी चलता रहे। कुछ जगहों पर ऐसे में ऐप स्लो भी महसूस हो सकता है। अगर इसके बाद भी ऐप मैमोरी की अत्याधिक खपत को कम नहीं करता है तो एंड्रॉयड सिस्टम उसे पूरी तरह बंद (Shut Down) ही कर देगा। 

4GB रैम वाले एंट्री लेवल डिवाइसेज को बड़ा फायदा
इस फीचर का सबसे अधिक लाभ कम रैम वाले स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज को मिलेगा। उदाहरण के लिए 3GB, या 4GB रैम वाले स्मार्टफोन्स हैवी ऐप्स के दौरान बहुत जल्दी स्लो हो जाते हैं या अटकने लगते हैं। ऐसे में नया फीचर स्मार्टफोन को स्लो होने से रोकेगा। अपडेट ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर में मैमोरी चिप के दामों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। 4GB रैम वाले एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के लिए भी यूजर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसे में ज्यादा पैसे देकर भी फोन स्लो चले तो जाहिर तौर पर यूजर्स को खलता है। लेकिन नया फीचर इस समस्या को कम करने में काफी मददगार साबित होगा। 

बड़े ऐप स्लो होने का जोखिम
एक तरफ जहां कम रैम वाले डिवाइसेज को इसका भरपूर फायदा मिलेगा, बड़े ऐप्स को चलने में दिक्कत भी आ सकती है। कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं जिनको वास्तविक तौर पर ज्यादा रैम की ही जरूरत होती है। ऐसे में पर्याप्त रैम न मिलने पर ऐप स्लो हो सकते हैं। यहां पर ऐसे ऐप्स को ऑप्टिमाइज्ड करना जरूरी हो जाता है, अगर ऐसा नहीं किया गया तो ऐप्स शट-डाउन हो जाएंगे और काम करना मुश्किल हो जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »