एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

एचटीसी 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
एचटीसी इस साल दो नेक्सस डिवाइस पर काम कर रही है। इन्हें 'एम1' और 'एस1' कोडनेम दिए गए हैं जो क्रमशः 'मार्लिन' और 'सेलफिश' के शॉर्टनेम हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 'मार्लिन' और 'सेलफिश' हैंडसेट एंड्रॉयड नॉगट पर चलने वाले पहले डिवाइस होंगे।

अब इंटरनेट पर नई जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं जिससे एचटीसी द्वारा बनाए जा रहे बड़े नेक्सस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, एचटीसी 'मार्लिन' में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 821/823 प्रोसेसर व 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा।

'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की भी जानकारी मिली है। ज्ञात हो कि टाइप-सी पोर्ट लेटेस्ट नेक्सस हैंडसेट का भी हिस्सा हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कथित 'मार्लिन' नेक्सस हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 3450 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है।

यह भी पता चला है कि 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में बॉटम-फायरिंग स्पीकर होंगे। यूज़र को 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। 64 जीबी स्टोरेज मॉडल नहीं पेश किया जाएगा। 'मार्लिन' नेक्सस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी फ़ीचर होगा।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कथित एचटीसी 'सेलफिश' नेक्सस स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 2770 एमएएच की बैटरी होगी। हैंडसेट में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा।

जानकारी मिली है कि गूगल की मालिक कंपनी अल्फाबेट ने नेक्सस डिवाइस बनाने के लिए एचटीसी के साथ तीन साल का करार किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, HTC, HTC Nexus, HTC Nexus Marlin, Nexus
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »