Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में नई Pixel 11 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं

Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 

Photo Credit: Google

इन स्मार्टफोन्स में Samsung M16 OLED डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Made by Google इवेंट में Pixel Watch 5 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 11 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स में Pixel Glow कहा जाने वाला नया फीचर मिलने की पुष्टि की है। यह विजुअल एलिमेंट स्मार्टफोन के रियर पैनल पर होगा। इस फीचर के लिए लाइट स्ट्रिप का इस्तेमाल करने के बजाय इसमें कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में इंटीग्रेट किया गया है। 

Google Store के होमपेज पर दिए गए प्रमोशनल क्लिप में गोल्डन कलर वाला स्मार्टफोन दिख रहा है। इसमें गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नए विजुअल एलिमेंट Pixel Glow का खुलासा किया है। यह कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में फ्लैश के स्थान पर है। इस टीजर के एनिमेशन में लाइट के कई कलर्स में डिस्प्ले को प्रदर्शित किया गया ह। हालांकि, इस फीचर के फंक्शंस या कस्टमाइजेशन के विकल्पों की जानकारी नहीं दी गई है। 

इंटरनेट सर्च में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने बताया है कि Pixel 11 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स 12 अगस्त को Made by Google इवेंट के बाद शुरू होंगे। अमेरिका में गूगल स्टोर पर गूगल एकाउंट के साथ प्रमोशनल ईमेल के लिए साइन-अप करने वाले विजिटर्स को 15 जुलाई से 11 अगस्त के बीच एक प्रमोशनल कोड मिलेगा। इस कोड का इस्तेमाल 27 अगस्त तक अनलॉक्ड पिक्सल 11 या Google Fi मॉडल्स को गूगल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए किया जा सकेगा। 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में नई Pixel 11 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। इस इवेंट में Pixel Watch 5 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही गूगल के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को भी पेश किया जा सकता है। इससे कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Pixel 11 सीरीज में Samsung M16 OLED डिस्प्ले हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में गूगल का Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  2. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  3. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  4. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  5. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  6. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  7. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  8. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  9. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »