Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी

Poco M8 Power हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। देश में Redmi Note 17 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Poco

इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • Poco M8 Power में AMOLED स्क्रीन दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा और LED फ्लैश है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष जनवरी में Poco M8 को लॉन्च किया गया था। Poco M8 Power के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी। 

Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 Power में AMOLED स्क्रीन दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा और LED फ्लैश है। इसके साथ Poco की ब्रांडिंग है। आगामी स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Poco का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चल सकती है। 

इस स्मार्टफोन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है। Poco M8 Power के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। देश में Redmi Note 17 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »