• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर

5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर

भारत में डिजिटल क्रान्ति का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसके चलते देश में 5G नेटवर्क ज्यादा से ज्यादा जगह पर पहुंच गया है।

5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर

Photo Credit: Pexels/Z z

4G नेटवर्क को गांव-गांव तक पहुंचाने में बहुत तेजी से काम हुआ है।

ख़ास बातें
  • देश भर में 4G नेटवर्क को गांव-गांव तक पहुंचाने में तेजी से काम हुआ है।
  • जून 2026 तक देश भर में लगभग 24 हजार मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं।
  • अब तक गांवों में 4G कवरेज की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन

भारत में डिजिटल क्रान्ति का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसके चलते देश में 5G नेटवर्क ज्यादा से ज्यादा जगह पर पहुंच गया है। अब देश के 99.9 जिलों में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा जुड़ गई है। देश के अधिकतर इलाकों में अब नागरिक 5जी इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं। संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के अनुसार, 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (BTS) की संख्या 30 जून 2026 तक 5,62,971 हो गई है जो कि 31 मार्च 2023 को 1,40,623 थी। यह टेक्नोलॉजी देश के 99.9 प्रतिशत जिलों में उपलब्ध है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

4G पहुंचा गांव-गांव तक
देश भर में 4G नेटवर्क को गांव-गांव तक पहुंचाने में बहुत तेजी से काम हुआ है। डिजिटल भारत निधि (DBN) से फंडेड 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट और मोबाइल कनेक्टिविटी की कई स्कीम के तहत जून 2026 तक देश भर में लगभग 24 हजार मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं। जहां पर 4G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, अब तक उन गांवों में 4G कवरेज की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।

टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TTDF) स्कीम के तहत रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में 30 जून 2026 तक 136 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है। इन प्रोजेक्ट्स के लिए करीब ₹5.43 अरब की फंडिंग की मंजूर मिली है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन, सैटेलाइट और नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क, ऑप्टिकल सिस्टम, स्वदेशी 5G कोर और टेलीकॉम सिक्योरिटी जैसे नए और अहम सेक्टर शामिल हैं।

भारत में 6G की तैयारी
देश की सरकार ने मार्च 2023 में अपना भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था। इसमें ऐसे लक्ष्य थे, जिसमें 6G टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने से लेकर डेवलप और लागू करना शामिल है। इससे हर जगह इंटेलिजेंट और सुरक्षित कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध हो पाए। साथ ही साथ भारत को नेक्सट जेन के टेलीकॉम में ग्लोबल लीडर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ₹121.95 अरब की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) भी शुरुआत की है, जिसके तहत अतिरिक्त निवेश और बिक्री पर इंसेंटिव मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Internet, 5G, 4G, 5G Base Stations, 4G Tower
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »