भारत में Redmi Note 17 के 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 30,000 रुपये और 8 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 33,000 रुपये का हो सकता है
Photo Credit: Redmi
इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले हो सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 17 में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Note 17 में OLED डिस्प्ले हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था।
भारत में Redmi की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Redmi Note 17 का टीजर दिया है। इससे देश में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन दिखाया गया है। इसमें रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। टिप्सटर Abhishek Yadav ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Redmi Note 17 के 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 30,000 रुपये और 8 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 33,000 रुपये का हो सकता है। इससे पहले इसी टिप्सटर ने कहा था कि देश में Redmi Note 17 को छह अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में इसके चाइनीज वेरिएंट की तुलना में कुछ बदलाव हो सकता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 950 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,324 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 17 Pro को भी पेश किया गया है। हालांकि, देश में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ