Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Vivo T5e पेश किया है, जिसकी तुलना Realme C100x और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट

Photo Credit: Vivo/Realme/Samsung

Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G

ख़ास बातें
  • Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Vivo T5e पेश किया है, जिसकी तुलना Realme C100x और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Vivo T5e, Realme C100x और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G

कीमत

Vivo T5e के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है। वहीं Realme C100x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है।

डिस्प्ले

Vivo T5e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Realme C100x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

बैटरी बैकअप

Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme C100x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Vivo T5e एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। वहीं Realme C100x एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है।

कैमरा सेटअप 

Vivo T5e के रियर में f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme C100x के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo T5e में वाई-फाई 2.4 GHz, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी 2.0,जीपीएस, ओटीजी और एफएम का सपोर्ट मिलता है। वहीं Realme C100x में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »