Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा

Xiaomi सब ब्रांड Redmi Note 17 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 17 में 8000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 5G के 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत EUR 400 हो सकती है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G के 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत EUR 500 हो सकती है।
  • Redmi Note 17 4G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत EUR 250 हो सकती है।
विज्ञापन

Xiaomi सब ब्रांड Redmi Note 17 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में Note-सीरीज के नए मॉडल चीन में पेश किए गए थे और कंपनी ने हाल ही में भारत में इनकी लॉन्चिंग के संकेत भी दिए हैं। Redmi ने अभी तक भारतीय बाजार में Redmi Note 17 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। अब लॉन्च से पहले ग्लोबल मार्केट के लिए Redmi Note 17 सीरीज के 4 मॉडल की कीमत और कॉन्फिगरेशन का खुलासा हो गया है। आइए Redmi Note 17 Series की बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Series Price (Expected)


YTECHB की एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 17 सीरीज में ग्लोबल मार्केट में चार मॉडल लेकर आ सकती है, जिसमें Redmi Note 17 4G, Note 17 5G, Note 17 Pro 5G और Note 17 Pro Max 5G शामिल होंगे। Redmi Note 17 4G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 250 (लगभग ₹27,000) और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 300 (लगभग ₹33,000) होने की उम्मीद है। खबर है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 17 5G के 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 400 (लगभग ₹44,000) हो सकती है। वहीं Redmi Note 17 Pro 5G के 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 500 (लगभग ₹55,000) हो सकती है। दूसरी ओर Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 600 (लगभग ₹65,000) होगी।

चीन में Redmi Note 17 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग ₹18,000), 8GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 1,399 (लगभग ₹20,000) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग ₹23,000) है। वहीं Redmi Note 17 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग ₹22,700) से शुरू होती है।

आपको बता दें कि टिप्सटर योगेश बरार और अभिषेक यादव ने बताया था कि भारत में Redmi Note 17 की कीमत ₹30,000 से ज्यादा हो सकती है। इसमें 6GB+128GB बेस स्टोरेज वेरिएंट से शुरुआत होने की उम्मीद है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »