SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक

चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण के तहत कई राज्यों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको शक है कि आपका नाम वोटर लिस्ट से हट गया है, तो ऑनलाइन Deleted List डाउनलोड कर कुछ ही मिनटों में स्टेटस चेक किया जा सकता है।

SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक

Deleted Voters PDF डाउनलोड कर मिनटों में देखें अपना स्टेटस

ख़ास बातें
  • SIR Draft Voter List के बाद ऑनलाइन चेक करें आपका नाम है या नहीं
  • Deleted Voters PDF डाउनलोड कर मिनटों में देखें अपना स्टेटस
  • नाम हटने पर Form 6 भरकर फिर से जुड़वाने की सुविधा उपलब्ध
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने Special Intensive Revision (SIR) के तीसरे चरण के तहत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद जिन लोगों ने हाल ही में वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक नहीं किया है, उनके लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया तो नहीं गया। अच्छी बात यह है कि चुनाव आयोग ने हटाए गए नामों की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई है, जिसे कुछ आसान स्टेप्स में डाउनलोड किया जा सकता है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट फिलहाल ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की गई है। अगर आपका नाम भी इन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज है, तो एक बार अपना स्टेटस जरूर जांच लें।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पोलिंग स्टेशन से किन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, तो इसके लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे चेक करें?

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में voters.eci.gov.in खोलें। इसके बाद Download Electoral Roll ऑप्शन पर जाएं। अब अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। फिर भाषा का चयन करने के बाद आपके क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशन दिखाई देंगे। यहां अपने पोलिंग स्टेशन के सामने दिए गए Download PDF ऑप्शन पर क्लिक करें।

डाउनलोड होने वाली PDF के अंतिम पन्नों में Deleted वोटर्स की लिस्ट दी गई होती है। इसी लिस्ट में आप यह देख सकते हैं कि आपका नाम हटाया गया है या नहीं।

और कहां मिल जाएगी जानकारी?

अगर आप चाहें तो अपने राज्य के Chief Electoral Officer (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी यही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए राज्य के CEO पोर्टल पर जाकर Electoral Roll, Draft Roll या E-Roll PDF से जुड़े ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन चुनें। कैप्चा भरने के बाद PDF डाउनलोड कर लें। इस फाइल में डिलीटेड वोटर्स की अलग लिस्ट दी जाती है, जहां हटाए गए मतदाताओं का नाम और EPIC नंबर देखा जा सकता है।

नाम हट गया है तो क्या करें?

अगर जांच के दौरान पता चलता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग नए सिरे से नाम जुड़वाने की सुविधा भी देता है।

इसके लिए चुनाव आयोग के पोर्टल पर लॉगिन कर Form 6 भरना होगा। आवेदन के दौरान जन्म तिथि, वर्तमान पता, विधानसभा क्षेत्र जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ पहचान और पते से जुड़े वैध दस्तावेज जैसे Aadhaar (यदि लागू हो), पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या अन्य स्वीकार्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

फॉर्म जमा करने के बाद चुनाव आयोग एक रेफरेंस आईडी जारी करता है। इस आईडी को सुरक्षित रखें क्योंकि इसी के जरिए आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है। यदि आवेदन में किसी एक्स्ट्रा डिटेल या डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी तो उसकी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस तरह आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में मौजूद है या नहीं। यदि नाम हट गया है, तो समय रहते आवेदन करके उसे दोबारा शामिल कराने का प्रोसेस भी पूरा किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »