जियोनी एस6एस सेल्फी स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च

जियोनी एस6एस सेल्फी स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • जियोनी एस6एस एक सेल्फी फोकस स्मार्टफोन है
  • इस फोन में फ्रंट फ्लैश दिया गया है
  • जियोनी एस6 को भारत में फरवरी में पेश किया गया था
विज्ञापन
जियोनी सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। कंपनी इससे पहले एक टीज़र जारी कर आने वाले सेल्फी फोकस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दीथी। कंपनी ने जियोनी एस6एस स्मार्टफोन के नाम से आने वाले इसफोन के डिज़ाइनके बारे में पहले ही जानकारी दी थी।

कंपनी द्वारा जारी की गई जियोनी एस6एस की टीज़र तस्वीर में यह फोन मेटल बॉडी का बना दिख रहा है। इस फोन में कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए आगे की तरफ फ्लैश दिया गया है। फोन में अलग से कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं और रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फिलहाल, जियोनी एस6एस के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जल्द ही इसके बारे में और खुलासा होने की उम्मीद है। याद दिला दें, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पिछले साल जियोनी एस6 पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था और फरवरी में इसे भारत में 19,999 रुपये में पेश किया गया था।

जियोनी ने पिछले कुछ दिनों में ऐसा कोई स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है जिसे सेल्फी-केंद्रित माना जाए। लेकिन कंपनी के कई हैंडसेट सेल्फी के लिए ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर के साथ आते हैं। पिछले महीने बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में जियोनी ने अपने जियोनी एम6 और एम6 प्लस हैंडसेट को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन डेटा इनक्रिप्शन चिप और बड़ी बैटरी से लैस हैं। जियोनी एम6 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 29,200 रुपये) में मिलेगा। जियोनी एम6 प्लस का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200) और 128 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) में उपलब्ध होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। ये एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.5 ओएस पर चलेंगे। जियोनी एम6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले,  64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी है।  

जियोनी एम6 प्लस बड़ा वाला वेरिएंट है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। बैटरी की क्षमता 6,020 एमएएच है और इसका डाइमेंमशन 160.5x80.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Gionee, Gionee S6s, India, Mobiles, Selfie
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »