• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी एस6 में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

जियोनी एस6 में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

जियोनी एस6 में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
जियोनी ने आखिरकार भारत में अपने मेटल बॉडी एस6 स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में लॉन्च कर दिया है। अभी इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर "coming soon" के टैग के साथ लिस्ट किया गया है, हालांकि इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इसी कीमत में खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था।

जियोनी एस6 में एक डुअल सिम डिवाइस है। यह कंपनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी67538 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू मौजूद रहेगा।
जियोनी एस6 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऐप नाइट मोड, पनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, मैजिक फोकस और कई अन्य फ़ीचर से लैस होगा। यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।


मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3150 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 18.8 घंटे तक का टॉक टाइम और 342 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एल्फी एस6 ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी एलटीई (बैंड40), यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन गोल्ड और प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.9x74.6x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।

(पढ़ें: जियोनी एस6 बनाम एसर लिक्विड ज़ेड630एस)

स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च किए गए लिक्विड ज़ेड630एस से होगी। हालांकि, एसर लिक्विड ज़ेड630एस ज्यादा बड़ी बैटरी और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »