जियोनी एस6 फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

जियोनी एस6 फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, जियोनी ने सोमवार को चीन में अपना एस6 स्मार्टफोन 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) में लॉन्च कर दिया। हैंडसेट को प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है और इसकी शिपिंग 22 नवंबर से शुरू होगी।

जियोनी एस6 में एक डुअल सिम डिवाइस है। यह कंपनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी67538 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू मौजूद रहेगा।

जियोनी एस6 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऐप नाइट मोड, पनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, मैजिक फोकस और कई अन्य फ़ीचर से लैस होगा। यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
gionee elife s6 tilt gold 2मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3150 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 18.8 घंटे तक का टॉक टाइम और 342 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एल्फी एस6 ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी एलटीई (बैंड40), यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन गोल्ड और प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.9x74.6x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।

(पढ़ें: जियोनी एस6 बनाम एसर लिक्विड ज़ेड630एस)

स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च किए गए लिक्विड ज़ेड630एस से होगी। हालांकि, एसर लिक्विड ज़ेड630एस ज्यादा बड़ी बैटरी और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »