जियोनी मैराथन एम5 की पहली झलक

जियोनी मैराथन एम5 की पहली झलक
विज्ञापन
स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ हर यूज़र के लिए अहमियत रखती है। हैंडसेट निर्माता कंपनियां भी इसका ख्याल रखती हैं तभी तो आए दिन बड़ी बैटरी के साथ हैंडसेट लॉन्च किए जा रहे हैं। इस सूची में नया नाम है जियोनी मैराथन एम5। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी।

जियोनी के लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत है 17,999 रुपये। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।

आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं इस हैंडसेट के बारे में।  
Gionee MarathonM5 facing
इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है। उम्मीद के मुताबिक, स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र मैराथन एम5 स्मार्टफोन का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज़िंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इस मोड में डुअल- बैटरी सेटअप को पूरी तरह से चार्ज करने में कितना वक्त लगेगा।
 
Gionee MarathonM5 side profile2
मैराथन एम5 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट के दोनों सिम कार्ड में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद हैं। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस है।
 
Gionee MarathonM5 camera
भारत में लॉन्च किया गया मैराथन एम5 का वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 152x76x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 214 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »