• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत

Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार यह केवल 65 सेकंड में गर्म हो जाता है। Xiaomi ने इसमें 6 समर्पित आयरन मोड दिए हैं।

Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Mijia Garment Steamer 2 कंपनी का नया और एडवांस्ड गार्मेंट स्टीमर है

ख़ास बातें
  • स्टीमर 2 में 500kPa इलेक्ट्रॉमेग्नेटिक पम्प दिया गया है।
  • इसमें डुअल हीटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • यह केवल 65 सेकंड में गर्म हो जाता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया Mijia Garment Steamer 2 लॉन्च किया है। यह 120g/min का स्टीम आउटपुट देता है जो कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को बहुत जल्द सही करता है। कंपनी का दावा है कि यह कपड़े में गहरे जाकर उसकी सिलवटों को निकालता है। स्टीमर 2 में 500kPa इलेक्ट्रॉमेग्नेटिक पम्प दिया गया है। यह 150cm तक स्टीम और स्प्रे कर सकता है। कंपनी के अनुसार यह केवल 65 सेकंड में गर्म हो जाता है। Xiaomi ने इसमें 6 समर्पित आयरन मोड दिए हैं जिससे यूजर फेब्रिक के प्रकार के अनुसार हीट को एडजस्ट कर सकता है। 

Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 Price

Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 की कीमत 599 युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। इसे कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। 6 अप्रैल से इसकी क्राउडफंडिंग शुरू होगी। 

Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 Specifications

Mijia Garment Steamer 2 कंपनी का नया और एडवांस्ड गार्मेंट स्टीमर है जो 120g/min का स्टीम आउटपुट देता है। दावा है कि यह कपड़े में गहरे जाकर उसकी सिलवटों को निकालता है। स्टीमर 2 में 500kPa इलेक्ट्रॉमेग्नेटिक पम्प दिया गया है। यह 150cm तक स्टीम और स्प्रे कर सकता है जिससे कपड़े की मुश्किल जगहों पर भी स्टीम करना संभव हो पाता है। इसमें डुअल हीटिंग सिस्टम दिया गया है। दोनों ही के लिए अलग-अलग बॉयलर मिलते हैं। यह कपड़े को ज्यादा नम होने से बचाता है। कंपनी के अनुसार यह केवल 65 सेकंड में गर्म हो जाता है। यानी आयरन करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। 

Xiaomi ने इसमें 6 समर्पित आयरन मोड दिए हैं जिससे यूजर फेब्रिक के प्रकार के अनुसार हीट को एडजस्ट कर सकता है। इसमें NTC टेम्परेचर कंट्रोल फीचर मिलता है जो कपड़े को जलने या खराब होने से बचाता है। यह कॉटन को 145°C पर, रेशम को 110°C पर, सिंथेटिक फाइबर को 125°C पर, लिनन को 160°C पर, ब्लेंड फेब्रिक 115°C पर और ऊन को 130°C पर आयरन करता है। 

Mijia Garment Steamer 2 में 8.75 इंच सिरेमिक ग्लेज आयरन पैनल दिया गया है। इसमें विजिबल वाटर टैंक दिया गया है जिसमें इतना पानी आ जाता है कि वह 15 कपड़ों को एक बार में आयरन कर सके। आयरन के लिए ड्राई और वेट, दोनों ही तरह की सुविधा मिलती है। ऑटो ऑफ फीचर भी इसमें दिया गया है जिसकी मदद से यह इस्तेमाल ने होने पर 8 मिनट में स्वयं ही बंद हो जाता है। यह 99.99% तक स्टर्लाइजेशन कर सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »