Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Note 15 Special Edition स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 15 SE में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 15 SE में 5,800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi Note 15 SE में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Note 15 Special Edition स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन स्लीक डिजाइन, शानदार विजुअल और स्मार्ट फीचर्स को एक साथ लेकर आता है। इस फोन को यूजर्स के लिए क्रिएटिविटी और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Redmi Note 15 Special Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 SE Price

Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 24,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 19,999 रुपये है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 25,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 21,999 रुपये है। जबकि 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 27,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर में ICICI कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा। वहीं Note 15 SE की बिक्री 7 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। यह फोन शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। 

Redmi Note 15 SE Features & Specifications

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। फोन में डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। Note 15 SE में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी 4 एंड्रॉयड अपडेट और 6 महीने तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। यह फोन क्रिमसन रिजर्व, कार्बन ब्लैक और फ्रॉस्टेड व्हाइट में उपलब्ध है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले ड्यूल स्पीकर और क्लियर कॉल के लिए AI-पावर्ड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा दी गई है। Google Gemini और सर्कल टू सर्च जैसे इंटीग्रेटेड AI फीचर्स यूटिलिटी को और बढ़ाते हैं, जिससे इंटरैक्शन आसान होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI-पावर्ड टूल्स का एक सेट, जिसमें AI इरेज, AI स्काई, AI बोकेह, AI ब्यूटीफाई और AI रिफ्लेक्शन रिमूवल शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 और IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन 1.7 मीटर तक गिरने से बचाव के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। यह टाइटन सॉलिग ड्यूराबिलिटी के साथ बिल्ट है। फोन में स्लीक 3डी-कर्व्ड डिजाइन है। इस फोन की मोटाई 7.35 मिमी और वजन लगभग 178 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »