भारत में हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस सीरीज में Motorola Edge 70 Fusion+ को भी पेश किया गया था
इस सीरीज में 4 स्मार्टफोन्स को पेश किया जा चुका है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola की Motorola Edge 70 सीरीज में तीन नए मॉडल्स शामिल किए जा सकते हैं। भारत में हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया गया था। इसके बाद Motorola Edge 70 Fusion+ को पेश किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass ने दावा किया है कि मोटोरोला इस सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro Lite हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के कोडनेम Terrain, Terrain+ और Terrain Lite बताए गए हैं। इस सीरीज में Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion, Motorola Edge 70 Fusion+ और Motorola Signature को पेश किया जा चुका है।
पिछले महीने Motorola Edge 70 Fusion+ को लॉन्च किया गया था। इसके कई स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के Edge 70 Fusion के समान हैं। इसमें एक बड़ा अपग्रेड नए कैमरा सिस्टम का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K सुपर HD AMOLED डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 और Adreno 810 GPU चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। Motorola Edge 70 Fusion+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion+ में ग्लास फाइबर रिइंफोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 68 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च