• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!

रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!

Android फोन रात में बैटरी ड्रेन कर रहा है? जानिए कारण और Samsung, Xiaomi, OPPO, vivo के खास सेटिंग्स।

रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!

Photo Credit: Unsplash/ Sten Ritterfeld

Android फोन में रात के दौरान बैटरी ड्रेन की समस्या और समाधान

ख़ास बातें
  • Android फोन में 5-10% तक बैटरी ड्रेन सामान्य माना जाता है
  • Samsung, Xiaomi, OPPO, vivo और Nothing में खास सेटिंग्स मिलती हैं
  • सही सेटिंग्स से ओवरनाइट बैटरी ड्रेन को काफी कम किया जा सकता है
विज्ञापन

अगर आपका फोन रात में 80-90% बैटरी पर रखकर सोते हैं और सुबह उठकर देखते हैं कि 15-20% या उससे ज्यादा बैटरी गायब हो चुकी है, तो यह नॉर्मल नहीं है। आमतौर पर 5-10% ड्रेन ठीक माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा ड्रेन किसी सेटिंग, ऐप या सिस्टम इश्यू का संकेत हो सकता है। असल में फोन सोते समय भी पूरी तरह “ऑफ” नहीं होता - यह नेटवर्क सिग्नल, नोटिफिकेशन, बैकग्राउंड सिंक और ऐप्स की एक्टिविटी संभालता रहता है। नीचे हम आपको लेटेस्ट और प्रैक्टिकल टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप इस प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

सबसे पहले समझें असली कारण

  • बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स
  • खराब नेटवर्क (फोन बार-बार सिग्नल ढूंढता है)
  • Always-On Display / स्क्रीन एक्टिविटी
  • Wi-Fi, Bluetooth, GPS ऑन रहना
  • सॉफ्टवेयर बग या खराब ऐप

इनमें से कोई भी चीज रात में बैटरी खा सकती है। तो चलिए एक-एक करके सभी को फिक्स करते हैं।

Battery Saver / Adaptive Battery जरूर ऑन करें

Android का Battery Saver बैकग्राउंड एक्टिविटी, लोकेशन और सिंक को लिमिट कर देता है। Adaptive Battery आपके यूज पैटर्न सीखकर ऐप्स को कंट्रोल करता है। सोने से पहले इसे ऑन करना सबसे आसान और असरदार तरीका है

Airplane Mode लगाना अच्छा है

अगर रात में कॉल जरूरी नहीं है, तो Airplane Mode ऑन कर दें। इससे नेटवर्क सर्च बंद हो जाता है और बैटरी ड्रेन तुरंत कम हो जाता है। यह overnight drain रोकने का सबसे फास्ट तरीका है।

Location, Wi-Fi, Bluetooth बंद करें

ये फीचर्स लगातार स्कैन करते रहते हैं। GPS ऐप्स बैकग्राउंड में लोकेशन लेते रहते हैं और Wi-Fi nearby ऑप्शन ऑन हो तो, Wi-Fi नेटवर्क खोजता रहता है। सोने से पहले इन्हें Quick Settings से सब बंद कर दें।

Always-On Display और स्क्रीन सेटिंग्स ऑफ करें

Always-On Display रात भर बैटरी खाता रहता है। Lock screen notifications भी स्क्रीन को बार-बार जगा सकती हैं, या तो इसे रात के समय से हटाने के लिए schedule करें या पूरी तरह बंद करें।

Battery Usage में बैटरी चोर ऐप को पकड़ें

अपने फोन में Settings ऐप्स के अंदर Battery ऑप्शन में जाएं और वहां मौजूद Battery Usage ऑप्शन पर टैप करें। यहां आपको दिखाई देगा कि कौन सा ऐप ज्यादा बैटरी खा रहा है। यदि कोई अनचाहा या ऐसा ऐप है, जो आप अधिक यूज नहीं करते फिर भी बैटरी यूसेज ज्यादा है, तो उसे Restrict / Disable / Uninstall करें।

Auto Sync और Background Data लिमिट करें

Apps (Gmail, Instagram, WhatsApp) लगातार sync करते रहते हैं। यदि जरूरत न हो तो इनके Auto-sync को बंद कर दें।

Dark Mode का इस्तेमाल करें

अगर आपका फोन OLED/AMOLED पैनल है, तो Dark mode में कम पावर लगता है। रात में एक्स्ट्रा बैटरी बचती है।

फोन और ऐप्स अपडेट रखें

कई बार बैटरी ड्रेन किसी bug की वजह से हो सकता है। Google अब apps के "battery drain behavior" को भी ट्रैक कर रहा है। ऐसे में समय-समय पर अपने फोन या ऐप्स को भी अपडेट करते रहें।

OEM स्पेसिफिक सेटिंग्स

Samsung, Xioami, Vivo, Oppo सहित लगभग सभी ब्रांड्स अपने फोन में कुछ खास सेटिंग्स जोड़ते हैं, जो बैटरी बचाने में मदद करते हैं;

Samsung (One UI)

  • Modes and Routine के अंदर Sleep Mode को ऑन करें। ये तय समय में सभी एक्टिविटीज बंद कर देता है और स्क्रीन को बैटरी सेविंग में डाल देता है। इसके अलावा, ये DND भी ऑन कर देता है।
  • Sleeping Apps / Deep Sleeping Apps
  • Settings > Battery > Background usage limits को ऑन रखें। ये Apps को deep sleep में डालेगा, जिससे वो बैकग्राउंड में चलेंगे ही नहीं।
  • Adaptive Battery + Adaptive Power Saving ऑप्शन यूसेज के हिसाब से खुद बैटरी ऑप्टिमाइज करता है।
  • Power Saving Mode (कस्टमाइजेबल) भी है, जो CPU स्पीड, बैकग्राउंड एक्टिविटीज, ब्राइटनेस सब कंट्रोल कर सकते हैं।
  • Protect Battery (Charging limit 85%) सेटिंग्स से बैटरी की हेल्थ बनी रहती है, क्योंकि ये फोन को चुने हुए प्रतिशत से आगे चार्ज नहीं होने देता।

Xiaomi / Redmi / POCO (MIUI / HyperOS)

  • App Battery Saver (Restrict apps)। इसके लिए Settings > Battery > App battery saver पर जाएं
  • Ultra Battery Saver को ऑन रखने से सिर्फ बेसिक ऐप्स चलती हैं, बाकी सब बंद

OPPO (ColorOS)

  • Super Power Saving Mode
  • App Quick Freeze
  • Optimized Night Charging
  • Sleep Standby Optimization

Vivo (Funtouch OS)

  • Background App Management
  • Super Power Saver Mode
  • Smart Switch (Network management)
  • AI Power Saving
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  3. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  4. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  5. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  6. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
  8. Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन
  9. भारत में महंगे होंगे BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्राइसेज
  10. Huawei Pura 90 Pro Max के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »