Xiaomi Smart Camera 4 Max AI जूम एडिशन एक इनडोर स्मार्ट कैमरा है। इसमें डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
Max AI Zoom एडिशन एक एडवांस इनडोर स्मार्ट कैमरा है जो दमदार हार्डवेयर और AI पावर्ड फीचर्स से लैस होकर आता है।
Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है। Smart Camera 4 Max AI Zoom एडिशन एक एडवांस इनडोर स्मार्ट कैमरा है जो दमदार हार्डवेयर और AI पावर्ड फीचर्स से लैस होकर आता है। कैमरा में डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका पहला कैमरा एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 6P ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है। साथ ही ऑटोफोकस भी है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सुपर इमेज क्वालिटी से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom एडिशन की कीमत 799 युआन (लगभग 10,800 रुपये) है। इसे Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Smart Camera 4 Max AI जूम एडिशन एक इनडोर स्मार्ट कैमरा है। इसमें डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 6P ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है। इसमें f/1.6 अपर्चर है और ऑटोफोकस का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 8mm फोकल लेंथ दी गई है जिससे यह डिटेल क्लोजअप कैप्चर कर सकता है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। इसमें 2.8mm की फोकल लेंथ दी गई है। दोनों ही लेंस में पावरफुल इमेजिंग क्षमता का दावा किया गया है। इसमें फुल कलर नाइट विजन और 10 इंफ्रारेड फिल लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है।
यह कैमरा 12X हाईब्रिड जूम को सपोर्ट करता है और 3X लॉसलैस जूम को सपोर्ट करता है। यानी दूरी की वस्तुओं की गतिविधि यह बखूबी कैप्चर कर सकता है। इसका एडवांस ISP सेंसर लो-लाइट में भी बेहतर परफॉर्म करता है जो इमेज की क्लियरिटी को बढ़ाता है। कंपनी ने इसमें AI फीचर्स का समावेश किया है जिससे यह बच्चों, बूढ़ों, पालतू जानवरों की एक्टिविटी को भी मॉनिटर कर सकता है। इसमें इतनी क्षमता है कि यह पता लगा लेता है कि बच्चा पढ़ रहा है या कहीं अन्य गतिविधियों में व्यस्त है। कैमरा में क्वाड कोर AI प्रोसेसिंग चिप है। इसमें डुअल माइक्रोफोन हैं और बड़ा स्पीकर है जिससे यह टू-वे वॉयस कम्युनिकेशन कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और HyperOS Connect का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन