जियोनी मैराथन एम5 लॉन्च, 6020 एमएएच की बैटरी और 3 जीबी रैम से है लैस

जियोनी मैराथन एम5 लॉन्च, 6020 एमएएच की बैटरी और 3 जीबी रैम से है लैस
विज्ञापन
जियोनी ने अपने मैराथन एम5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत है 17,999 रुपये। यह हैंडसेट मंगलवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

जियोनी मैराथन एम5 को इसकी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है। उम्मीद के मुताबिक, स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र मैराथन एम5 स्मार्टफोन का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज़िंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इस मोड में डुअल- बैटरी सेटअप को पूरी तरह से चार्ज करने में कितना वक्त लगेगा।

मैराथन एम5 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट के दोनों सिम कार्ड में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद हैं। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट से लैस है।

भारत में लॉन्च किया गया मैराथन एम5 का वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है।

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 152x76x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 214 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »