सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!

सरकार ने 16.68 लाख आधिकारिक ईमेल अकाउंट्स को Zoho के क्लाउड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया है, जिस पर 180 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!

Photo Credit: Zoho

सरकारी ईमेल अकाउंट्स को Zoho क्लाउड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया गया

ख़ास बातें
  • 16.68 लाख सरकारी ईमेल अकाउंट्स Zoho क्लाउड पर माइग्रेट
  • अब तक 180.10 करोड़ रुपये का खर्च सामने आया
  • डेटा सिक्योरिटी और संप्रभुता पर सरकार का फोकस
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कथित तौर पर लोकसभा में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने अब तक करीब 16.68 लाख आधिकारिक ईमेल अकाउंट्स को Zoho के क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर दिया है। इस पूरी प्रक्रिया पर अब तक करीब 180.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सरकार के मुताबिक यह कदम एक सुरक्षित और सार्वभौम ईमेल सिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह माइग्रेशन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के जरिए किया गया है, जिसने Zoho को मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर के तौर पर चुना। यह चयन Government e-Marketplace (GeM-CPPP) के जरिए बिडिंग प्रोसेस के बाद किया गया, जिसमें शॉर्टलिस्टेड कंपनियों और सरकारी यूजर ग्रुप्स के साथ प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट भी शामिल था।

मनीकंट्रोल के मुताबिक, सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद मंत्रालयों और विभागों के लिए ऐसा ईमेल सिस्टम तैयार करना है, जिसमें डेटा और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर पूरा कंट्रोल सरकार के पास रहे। यानी यह प्लेटफॉर्म डेटा सिक्योरिटी और डिजिटल संप्रभुता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कीमत की बात करें तो ईमेल अकाउंट्स के लिए प्रति यूजर प्रति माह करीब 170 रुपये से 300 रुपये तक का खर्च आता है, जो 30GB से 100GB तक के मेलबॉक्स स्टोरेज पर निर्भर करता है। MeitY के मुताबिक भुगतान माइग्रेट किए गए अकाउंट्स की संख्या के आधार पर किया जाता है।

बता दें कि दिसंबर में सरकार ने संसद को बताया था कि करीब 12.68 लाख ईमेल अकाउंट्स इस प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किए गए थे, जिनमें से 7.45 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के थे। अब यह संख्या बढ़कर 16.68 लाख हो गई है, जो इस प्रोजेक्ट के तेजी से विस्तार को दिखाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »