कंपनी सीरीज में Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro Lite को पेश कर सकती है।
Motorola Edge 70 सीरीज में कंपनी तीन नए मॉडल लॉन्च कर सकती है
Motorola Edge 70 सीरीज में कंपनी तीन नए मॉडल लॉन्च कर सकती है जिनके डिटेल्स लीक हो गए हैं। सीरीज में Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Fusion+ को लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Edge 70 को कंपनी ने दिसंबर 2025 में लॉन्च किया था। इसके बाद मार्च में Motorola Edge 70 Fusion, और Motorola Edge 70 Fusion+ मार्केट में आए। अब यह सीरीज कथित रूप से और भी बड़ी होने जा रही है।
Motorola Edge 70 सीरीज का विस्तार कंपनी तीन नए मॉडल्स के साथ कर सकती है। सीरीज में लॉन्च हो चुके तीन स्मार्टफोन्स के साथ अब तीन और मेंबर जुड़ने की खबर है। टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, कंपनी सीरीज में Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro Lite को पेश कर सकती है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के कोडनेम भी लीक हो गए हैं।
Motorola going hard with the edge family this cycle. The full lineup looks like this:
— Evan Blass (@evleaks) April 1, 2026
Urus - edge 70 Ultra / Motorola Signature
Terrain+ - edge 70 Pro+
Terrain - edge 70 Pro
Terrain Lite - edge 70 Pro Lite
Avenger+ - edge 70 Fusion+
Avenger - edge 70 Fusion
Equator - edge 70
मोटोरोला का Edge 70 Pro इसमें बेस वेरिएंट की तरह बताया गया है जिसका कोडनेम Terrain है। Edge 70 Pro+ का कोडनेम Terrain+ होगा। जबकि Edge 70 Pro Lite का कोडनेम Terrain Lite बताया गया है। तीनों ही अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ समय पहले Edge 70 Pro को कथित रूप से एक सर्टिफिकेशन में देखा गया था। फोन ब्राजील के Anatel सर्टिफिकेशन में देखा गया था। इसका मॉडल नम्बर यहां पर XT2607-1 मेंशन किया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। यह फोन वायरलैस चार्जिंग फीचर से भी लैस होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6E और NFC सपोर्ट भी इसके साथ बताया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion+ इसका लेटेस्ट लॉन्च है जिसे कंपनी ने 12 मार्च को मार्केट में उतारा था। Motorola Edge 70 Fusion+ स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5,200 mAh की बैटरी 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का साइज 162.76 × 75.60 × 7.21 mm और भार लगभग 177 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!