ग्रॉसरी के बाद Blinkit करेगी iPhone 14 की डिलीवरी चंद मिनटों में!

Apple ने iPhone 14 सीरीज़ में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को 7 सितंबर को लॉन्च किया था।

ग्रॉसरी के बाद Blinkit करेगी iPhone 14 की डिलीवरी चंद मिनटों में!

Blinkit यूजर्स को यह सुविधा पाने के लिए ऐप के लेटेस्ट वर्जन से करना होगा अपडेट

ख़ास बातें
  • Blinkit ने एप्प्ल के रीसैलर Unicorn के साथ की भागीदारी
  • डिलीवरी का समय Unicorn स्टोर की टाइमिंग के अनुसार ही होगा
  • Blinkit को इससे पहले Grofers के नाम से जाना जाता था
विज्ञापन
iPhone 14 की डिलीवरी अब Blinkit भी करेगी। प्रोडक्ट डिलीवरी फर्म ने Apple के लेटेस्ट लॉन्च iPhone 14 की डिलीवरी के लिए एप्प्ल के रीसैलर Unicorn के साथ भागीदारी की है। ई-कॉमर्स फर्म ने यूनिकॉर्न के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की। हालांकि, डिलीवरी अभी दिल्ली और मुंबई तक ही सीमित रहेगी। iPhone 14 सीरीज (iPhone 14 Plus को छोड़कर), Apple Watch सीरीज 8 और Apple Watch SE (सेकंड जेनरेशन) की सेल 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स के लिए प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से ही शुरू हो गए थे। 

Twitter पर अधिकारिक घोषणा करते हुए Blinkit ने पुष्टि की कि कंपनी ने Apple प्रोडक्ट्स के रीसैलर Unicorn के साथ iPhone 14 मॉडल्स की डिलीवरी के लिए पार्टनरशिप की है। ट्वीट में बताया गया है कि फिलहाल प्रोडक्ट्स की डिलीवरी दिल्ली और मुंबई में ही की जाएगी। 

कंपनी के फाउंडर अलबिंदर ढिंडसा ने दावा किया है कि आईफोन 14 मॉडल्स की डिलीवरी कस्टमर्स तक मिनटों के अंदर की जाएगी। इस सुविधा को पाने के लिए ब्लिंकिट के यूजर्स को इसके लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना होगा, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों के लिए ही लागू है। डिलीवरी का समय Unicorn स्टोर की टाइमिंग के अनुसार ही होगा। यहां पर ऐप की ओर से यह भी सूचना दी गई है कि iPhone 14 Plus मॉडल्स 7 अक्टूबर से खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है जबकि iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। 

Blinkit को इससे पहले Grofers के नाम से जाना जाता था। इस साल जून में इस फर्म को फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने 4,450 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। Apple ने iPhone 14 सीरीज़ में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को 7 सितंबर को लॉन्च किया था। इसके अलावा Apple Watch Series 8 और Apple Watch SE (सेकंड जेनरेशन) को भी लॉन्च किया गया था। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »