• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Apple Watch Series 8 पर मिल रहा 20 हजार का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका

Apple Watch Series 8 पर मिल रहा 20 हजार का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका

Apple Watch Series 8 41 मिमी वेरिएंट सिर्फ 24,999 रुपये में लिस्टेड है। आपको बता दें कि इस मॉडल को पहली बार भारत में 45,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Apple Watch Series 8 पर मिल रहा 20 हजार का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका

Photo Credit: Apple

Apple Watch Series 8 में 41 मिमी वेरिएंट है।

ख़ास बातें
  • अगर आप Apple Watch Series 8 खरीदने का प्लान कर रहे हैं।
  • Apple Watch Series 8 41 मिमी वेरिएंट सिर्फ 24,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • आपको बता दें कि Watch Series 9 भारत में सितंबर 2023 को पेश की गई थी।
विज्ञापन
अगर आप Apple Watch Series 8 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Watch Series 8 पर भारतीय बाजार में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने पहली बार 2022 में स्मार्टवॉच को पेश किया था और अब इस मॉडल पर 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको Apple Watch Series 8 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Apple Watch Series 8 पर डिस्काउंट


फिलहाल Apple Watch Series 8 41 मिमी वेरिएंट सिर्फ 24,999 रुपये में लिस्टेड है। आपको बता दें कि इस मॉडल को पहली बार भारत में 45,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं खरीदारों को 20,901 रुपये की छूट या लगभग 45 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यह डील फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है।

इतना ही नहीं कंपनी Axis, Citi और ICICI  क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट भी प्रदान कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि किफायती कीमत के साथ सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन लिस्टेड है। इस कीमत पर एप्पल वॉच सीरीज 8 एक बढ़िया डील है। हालांकि, इसमें नई एप्पल वॉच सीरीज 9 के कुछ फीचर्स की कमी है, वैसे वॉच सीरीज 8 लगभग वॉच सीरीज 9 के समान है।

आपको बता दें कि Watch Series 9 भारत में सितंबर 2023 को पेश की गई थी। Apple Watch Series 9 फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में उपलब्ध है, अगर आप अतिरिक्त 8,000 रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं तो Apple Watch Series 8 एक अच्छा ऑप्शन है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »