HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

HMD Vibe 2 5G में फ्लैट स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की यह जगह ले सकता है

HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 5G में फ्लैट स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है
विज्ञापन

हैंडसेट मेकर HMD का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। HMD Vibe 2 5G में फ्लैट स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की यह जगह ले सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन दिखाया गया है। देश में HMD Vibe 2 5G को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। देश में पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ पंच होल IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले (720 x 1,604 पिक्सल्स)  90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

HMD Vibe 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi, GLONASS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। HMD Vibe 5G की 5,000mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है। 

फिनलैंड की इस कंपनी का HMD Crest 2 Pro भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। यह HMD Crest की जगह ले सकता है। HMD Crest 2 Pro में स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »