14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Motorola G06 Power को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Flipkart ने फोन को 30% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।

14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Moto G06 Power में 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है
  • Moto G06 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है
विज्ञापन

Motorola G06 Power को इस वक्त सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है। यह मोटोरोला का बजट फोन है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर एमआरपी से 30% डिस्काउंट पाया जा सकता है। फोन को Flipkart ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं Motorola G06 Power के बेस्ट ऑफर डिटेल्स। 

Motorola G06 Power Price Discount Flipkart Deal

Motorola G06 Power को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Flipkart ने फोन को 30% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसे 13,999 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Motorola G06 Power को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 700 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,299 रुपये के लगभग रह जाती है। फोन में कंपनी ने धांसू स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। और अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Motorola G06 Power Specifications

Moto G06 Power में 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 65 घंटे तक प्लेबैक टाइम प्रदान करती है।

Moto G06 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, प्लास्टिक फ्रेम और वेगन लेदर बैक पैनल है। इसके अलावा गूगल के Gemini AI एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »