15,000 रुपये तक के बजट वालों के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन

शाओमी ब्रांड द्वारा नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने और लोकप्रिय फोन के सस्ते हो जाने के बाद बजट फोन खरीदने का यह बिल्कुल सही वक्त है। इस सूची में शामिल किए गए हैंडसेट को गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है।

15,000 रुपये तक के बजट वालों के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • 15,000 रुपये से कम का प्राइस सेगमेंट सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है
  • इस सेगमेंट के ग्राहकों को बहुत ज़्यादा समझौता नहीं करना पड़ता है
  • शाओमी के बजट स्मार्टफोन पेश करते हैं मजबूत चुनौती
विज्ञापन
मोबाइल यूज़र के बीच 15,000 रुपये से कम का प्राइस सेगमेंट सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी ग्राहकों के लिए कई सारे विकल्प लाती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में इस सेगमेंट की परिभाषा भी बदल गई है। अब इस सेगमेंट के ग्राहकों को बहुत ज़्यादा समझौता नहीं करना पड़ता है। इस कीमत में मिलने वाले हैंडसेट पूरी तरह से सक्षम होते हैं। कुछ हद तक तो आज के फ्लैगशिप डिवाइस को भी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं।

शाओमी ब्रांड द्वारा नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने और लोकप्रिय फोन के सस्ते हो जाने के बाद बजट फोन खरीदने का यह बिल्कुल सही वक्त है। इस सूची में शामिल किए गए हैंडसेट को गैजेट्स 360 द्वारा रिव्यू किया गया है।


Xiaomi Redmi Note 5 Pro

इस सेगमेंट में सबसे ताज़ा दावेदारी Xiaomi Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) की है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चलन में आ चुके पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले को इस स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया गया है। मेटल डिज़ाइन वाले इस स्मार्टफोन में बेहद ही सक्षम डुअल कैमरा सेटअप है। यह फेस अनलॉक और 5.99 इंच के फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आता है।


शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह Redmi Note 5 Pro भी कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाला फोन है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, एड्रेनो 509 जीपीयू और 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 13,999 रुपये वाला रेडमी नोट 5 प्रो का 4 जीबी रैम वेरिएंट हर तरह से फायदे का सौदा है। इस फोन का एक 6 जीबी रैम वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।
 

मोटो जी5एस प्लस

Moto G5S Plus  (रिव्यू), इस सूची में शामिल किए बेहतरीन हरफनमौला हैंडसेट में से एक है। बिल्ड क्वालिटी शानदार है। स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलता है। फुल-मेटल बॉडी वाला यह फोन सक्षम हार्डवेयर और क्रिस्प 5.5 इंच डिस्प्ले से लैस है।


इसका सेकेंडरी सेंसर Xiaomi Mi A1 के कैमरे के जितना दमदार नहीं है, लेकिन मोटो जी5एस प्लस का प्राइमरी  कैमरा अपनी श्रेणी के बेहतरीन कैमरों में से एक है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन का दाम 14,999 रुपये है।
 

Xiaomi Redmi Note 5

रेडमी नोट 5 प्रो के परिवार का दूसरा स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 5 भी एक अच्छा विकल्प है। यह फोन उन लोगों को खासा भाएगा जिनका बजट कम है। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। यह पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले के साथ आता है। बैटरी लाइफ दमदार है और कैमरे की भी तारीफ होगी।


Redmi Note 5 (रिव्यू) में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 5.99 इंच के डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसके दो वेरिएंट हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में मिलता है।
 

Xiaomi Mi A1

एक साल पुराना होने के बावजूद यह स्मार्टफोन नए हैंडसेट को मज़बूत चुनौती देता है। Xiaomi Mi A1 (रिव्यू) अपने क्लास में बेस्ट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह प्रीमियम डिजाइन और सक्षम हार्डवेयर से लैस है।


याद रहे कि Mi A1 कंपनी का पहला एंड्रॉयड वन हैंडसेट है। इसका मतलब है कि यूज़र स्टॉक एंड्रॉयड का लुत्फ तो उठाएंगे ही, साथ में स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर का मज़ा मिलेगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस फोन के लिए 13,999 रुपये खर्चने होंगे।
 

Moto G5S

कम बजट वाले यूज़र के लिए Moto G5S Plus एक अच्छा विकल्प है। कैमरा औसत है, लेकिन फोन बैटरी लाइफ, बिल्ड क्वालिटी, एल्यूमिनियम डिज़ाइन और 5.2 इंच के डिस्प्ले के दम पर फायदे का सौदा साबित होता है।

Moto G5S (रिव्यू) स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 

Xiaomi Mi Max 2

6.44 इंच डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi Max 2 (रिव्यू), उन यूज़र के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं। परफॉर्मेंस में दम है। बैटरी लाइफ, बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन फोन के पक्ष में जाते हैं। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। बैटरी 5300 एमएएच की है।

वैसे, बड़े डिस्प्ले के कुछ नुकसान भी हैं। इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना सहूलियत भरा नहीं है। कैमरे की क्वालिटी बेहद ही औसत है। 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 12,999 रुपये में मिल जाएगा और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

अन्य विकल्प
12,999 रुपये में हॉनर 7एक्स (रिव्यू) का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट एक अच्छा विकल्प है। इसका एक 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जो 15,999 रुपये में मिलता है। Honor 7X की बिल्ड क्वालिटी शानदार है। यह एज टू एज डिस्प्ले, पावरफुल हार्डवेयर और पतली बॉडी के साथ आता है। कैमरे की क्वालिटी औसत है और बैटरी लाइफ भी निराश करती है।

Honor 9 Lite (रिव्यू) अपने शानदार ग्लास यूनीबॉडी डिजाइन के कारण अलग पहचान हासिल करने में कामयाब होता है। यह मार्केट में फेस अनलॉक क्षमता के साथ आने वाले सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई स्किन के साथ आता है। हैंडसेट में आगे और पीछे 13+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन के दो वेरिएंट हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलता है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा।

Lenovo K8 Note (रिव्यू) और Nokia 6 (रिव्यू) भी अच्छे विकल्प हैं। इस प्राइस रेंज में स्लिम डिज़ाइन, दमदार बैटरी लाइफ और अच्छी परफॉर्मेंस के दम पर Oppo A83 (रिव्यू) भी एक अच्छा विकल्प है। यह 12,500 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »