आज चिंता में नासा! 3 एस्टरॉयड को लेकर दिया अलर्ट

एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है।

आज चिंता में नासा! 3 एस्टरॉयड को लेकर दिया अलर्ट

Photo Credit: Adobe Stock

JPL ने आज 3 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • JPL ने आज 3 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
  • नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है।
  • एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है।
विज्ञापन

एस्टरॉयड्स लम्बे समय से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बने हुए हैं। दुनियाभर से कई अंतरिक्ष एजेंसियां इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए मिशन लॉन्च करती आ रही हैं। इन्हीं में से एक अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।

एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में लगातार चक्कर लगा रहे हैं। ये चट्टानी टुकड़े जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ जाते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी एस्टरॉयड की दिशा पर नजर रखती है। JPL ने आज 3 एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब से गुजरने वाले हैं। 

आज अंतरिक्ष से एस्टरॉयड 2025 YS9 धरती के करीब पहुंच रहा है, जो कि एक मकान जितना बड़ा है। एस्टरॉयड का साइज 65 फीट है। यह 29.6 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। इसी के साथ एस्टरॉयड 2025 YT2 भी धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 32 फीट बड़ा है। आज यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 57 लाख किलोमीटर दूर रह जाएगा। 

आज आने वाले एस्टरॉयड्स में तीसरा एस्टरॉयड 2025 YZ भी शामिल है। यह हवाई जहाज के जितना बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। इसका साइज 92 फीट है। धरती के करीब से यह 54 लाख किलोमीटर के दायरे में पहुंचेगा। यह दूरी बहुत कम मानी जाती है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है। 

नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। इनमें से हजारों एस्टरॉयड ऐसे हैं जो धरती के लिए संभावित रूप से खतरनाक एस्टरॉयड्स की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। एस्टरॉयड्स को लेकर नासा लगातार ट्रैकिंग करती रहती है। अगर कोई एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकता है। हालांकि आज आने वाले तीन एस्टरॉयड्स में किसी भी टकराने की संभावना नासा ने नहीं जताई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »