नए साल पर iPhone पर आया बंपर ऑफर, सीधे मिल रहा 18 हजार का डिस्काउंट

2 जनवरी से ही Apple के सबसे किफायती आईफोन iPhone 16e पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

नए साल पर iPhone पर आया बंपर ऑफर, सीधे मिल रहा 18 हजार का डिस्काउंट

Photo Credit: Apple

iPhone 16e के रियर में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।
  • iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 16e में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

साल 2026 शुरू हो गया है और साल के दूसरे दिन यानी कि 2 जनवरी से ही Apple के सबसे किफायती आईफोन iPhone 16e पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बीते साल फरवरी में इसे करीबन 60 हजार रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह डिवाइस रिटेल साइट पर 18 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन को महज 2,000 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। आइए iPhone 16e पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16e Price & Offers

iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 44,490 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसे बीते साल फरवरी में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 41,490 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन 18,410 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस आईफोन को 24 महीने के लिए 2,031 रुपये की न्यूनतम प्रति माह ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। 

iPhone 16e Features & Specifications

iPhone 16e में 2532×1170 रेजोल्यूशन वाली 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple ने Apple A18 प्रोसेसर शामिल किया है। वहीं यह आईफोन आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस आईफोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस आईफोन में फेस आईडी सपोर्ट मिलता है।  

कैमरा सेटअप के मामले में iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।

iPhone 16e की कीमत कितनी है?

iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 44,490 रुपये में लिस्टेड है।

iPhone 16e में कौन सा प्रोसेसर है?

iPhone 16e में Apple A18 प्रोसेसर शामिल किया है।

iPhone 16e में कैमरा कैसा है?

iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

iPhone 16e की डिस्प्ले कैसी है?

iPhone 16e में 2532×1170 रेजोल्यूशन वाली 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »