Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने ताईवान में Oppo Reno 15 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Vivo X200 FE से हो रही है।

Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Oppo/OnePlus/Vivo

Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।
  • Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Oppo ने ताईवान में Oppo Reno 15 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15R और Vivo X200 FE से हो रही है। Oppo Reno 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Oppo Reno 15, OnePlus 15R और Vivo X200 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE

कीमत
Oppo Reno 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 17,990 (लगभग 51,000 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 19,990 (लगभग 55,000 रुपये) है। वहीं OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। जबकि Vivo X200 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 15 में 6.59 इंच की फुल HD+  AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल और 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Oppo Reno 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 15 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। वहीं Vivo X200 FE एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर चलता है।

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 15 में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी आती है जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X200 FE में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।वहीं OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है।

फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 15 में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 15 में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X200 FE में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 2.5, ब्‍लूटूथ 5.4, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

डाइमेंशन
Oppo Reno 15 की लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 74.83 मिमी, मोटाई 7.89 मिमी और वजन 197 ग्राम है। जबकि OnePlus 15R की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है। वहीं Vivo X200 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.83 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  5. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
  7. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  8. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  9. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  10. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »