असूस ज़ेनफोन3 मैक्स आज भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 नवंबर 2016 11:05 IST
ख़ास बातें
  • असूस ने भारत में 4 ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स के दो वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं
  • ज़ेनफोन 3 को सबसे पहले ताइवान में लॉन्च किया गया था
असूस बुधवार को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा ज़ेनफोन 3 मैक्स भारत में लॉन्च करने की उम्मीद है। याद दिला दें, असूस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन अगस्त में भारत में लॉन्च किए थे। लेकिन ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है। यह इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स के भारत में दो वेरिएंट लॉन्च होने की उम्मीद है। 5.2 इंच डिस्प्ले वाले ज़ेडसी520केएल में मीडियाटेक प्रोसेसर जबकि 5.5 इंच डिस्प्ले वेरिएंट ज़ेडसी553केएल में क्वालकॉम प्रोसेसर हो सकता है। अभी इन स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है इसमे दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। दोनों वेरिएंट में यही बैटरी दी गई है। बैटरी के चलते स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह भी काम करता है। 5.5 इंच वेरिएंट में बैटरी के 4जी पर 48 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है जबकि 3जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। 5.2 इंच वेरिएंट में 4जी स्टैंडबाय टाइम 30 दिन तक जबकि 3जी पर 20 घंटे तक टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का डाइमेंशन 151.4x76.24x8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
Advertisement

वहीं बात करें असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) स्मार्टफोन में भी लगभग एकसमान स्पेसिफिकेशन ही हैं। यह डुअल सिम स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) में 4100 एमएएच नॉन रिमूवेबल बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन का डाइमेंशन 149.5x73.7x8.55 मिलीमीटर और वज़न 148 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.